Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Power Renewable Energy ने Canara Bank के साथ की साझेदारी

December 20, 2024

Tata Power Renewable Energy ने Canara Bank के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली: टाटा पावर की इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ‘रूफटॉप’ सौर प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए केनरा बैंक के साथ हाथ मिलाया है।

टाटा पावर ने शुक्रवार को बयान में कहा, इस सहयोग का मकसद आकर्षक वित्तपोषण विकल्प प्रदान कर मकानों के लिए सौर ऊर्जा समाधानों तक पहुंच को सरल बनाना है। नागरिकों को अधिक टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की ओर बदलाव के लिए सशक्त बनाना है।

टीपीआरईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा ने कहा, ‘‘केनरा बैंक के साथ हमारी साझेदारी देश भर में ‘रूफटॉप सौर’ प्रणालियों को अपनाने में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’ केनरा बैंक की खुदरा परिसंपत्ति महाप्रबंधक आर. अनुराधा ने कहा, ‘‘ इस साझेदारी के जरिये हम परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए वित्तीय साधन उपलब्ध करा रहे हैं। इससे उनकी ऊर्जा लागत कम होगी और साथ ही यह भारत के स्थायित्व लक्षय़ों में योगदान होगा।

ये भी पढ़ें: हाई स्कोरिंग मैचों के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल, किसके सर पर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें