Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty निफ़्टी के हाल

May 6, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty निफ़्टी के हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 328.54 अंक चढक़र 74,206.69 अंक पर रहा जबकि एनएसई निफ्टी 93.45 अंक बढक़र 22,569.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एक्सिस बैंक अन्य के में शामिल में उछाल आया। टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड तथा लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों का नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत चढक़र 83.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,391.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें