Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP सरकार Lucknow में स्थापित करेंगी मेगा टेक्सटाइल पार्क

March 20, 2023

UP सरकार Lucknow में स्थापित करेंगी मेगा टेक्सटाइल पार्क

लखनऊः लखनऊ जिले की मलिहाबाद तहसील के अंतर्गत अटारी गांव में जल्द ही 1,161 एकड़ जमीन पर एक मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, प्रस्तावित परियोजना को संत कबीर पीएम मित्र टेक्सटाइल एंड अपैरल पार्क के नाम से जाना जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इसे राज्य के 15 जिलों के लिए कपड़ा व्यवसाय और अन्य गतिविधियों का केंद्र बनाना है।

पार्क मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से आसानी से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के पास स्थित होगा। लखनऊ में चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से इसकी निकटता के साथ-साथ लखनऊ-हरदोई राजमार्ग के साथ कनेक्टिविटी का भी फायदा होगा। पार्क में चिकनकारी, लखनऊ की जरी जरदोजी के काम, हरदोई और बाराबंकी के हैंडलूम के काम, सीतापुर के कालीन, आजमगढ़, गोरखपुर और रामपुर जिले के विशेष काम की इकाइयां स्थित होंगी। अधिकारी ने कहा कि मऊ, वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर के रेशम, हथकरघा और कपड़ा समूह भी परिसर में स्थित होंगे। उन्होंने कहा, कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही मेगा टेक्सटाइल पार्क में पानी की उपलब्धता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आकलन पूरा कर लिया है।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें