Site icon Dainik Savera Times

पहली छमाही में यूपीआई ने तोड़े ट्रांजैक्शन के सभी रिकॉर्ड, 40 प्रतिशत तक हुई बढ़ोतरी

मुंबई: ऑनलाइन भुगतान में तेजी की बदौलत देश में इस वर्ष की पहली छमाही में यूपीआई से किया गया लेनदेन पिछले वर्ष की समान अवधि के 83.16 लाख करोड़ रुपये से 40 प्रतिशत बढ़कर 116.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कारोबार विकास सलाह देने वाली कंपनी वर्ल्डलाइन की गुरुवार काे जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीआई लेनदेन की संख्या जनवरी 2023 में 8.03 अरब से बढ़कर जून 2024 तक 13.9 अरब हो गई। इस अवधि में यूपीआई से किया गया लेनदेन 12.98 लाख करोड़ से बढ़कर 20.07 लाख करोड़ रुपये हो गई।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Exit mobile version