डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा- आज देश की लाखों करोड़ों जनता दे रही है अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद, देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही भाजपा, अरविंद केजरीवाल जल्द होंगे जनता के बीच। अनुराग ढांडा बोले- देश में 25 राज्यों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास।
मोगा जाते समय सी.एम. मान पर लोगों ने बरसाए फूल। सीएम मान मोरिंडा, चमकौर साहिब, माछीवाड़ा, दोराहा, फिरोजपुर रोड, साहनेवाल, मुल्लांपुर दाखा और जगराओं में लोगों से बातचीत करने के लिए रुके। लोगों ने सीएम मान से कहा-आपको प्रचार करने की भी जरूरत नहीं है, हम आप सरकार के काम के आधार पर आपको वोट देंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत कर रहे लोगों ने एक सुर में कहा, हम खुद पंजाब में 13-0 से ‘आप’ को जीत दिलाएंगे।
औद्योगिक प्रतिष्ठान, व्यवसाय, व्यापार या किसी अन्य प्रतिष्ठान में काम करने वाले मतदाता को भी सवैतनिक अवकाश मिलेगा। पंजाब के 3 सीमावर्ती जिलों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत भी छुट्टी की घोषणा।
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन के दौरान एक 22 वर्षीय किसान की कथित तौर पर पुलिस की गोली लगने से मौत मामले में उच्च न्यायालय की ओर से दिये गये न्यायिक जांच के आदेश को चुनौती देने वाली हरियाणा सरकार की याचिका सोमवार को खारिज कर दी।.