Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: ओ रब्बा साडे ते रहम कर… आंधी और बारिश ने किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीर, सुखबीर बोले-नुक्सान की करवाई जाए गिरदावरी

March 31, 2024

Punjab Weather: ओ रब्बा साडे ते रहम कर… आंधी और बारिश ने किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीर, सुखबीर बोले-नुक्सान की करवाई जाए गिरदावरी

पंजाब। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। फसल की कटाई को लेकर तैयारियों में जूटे किसानों पर देर रात 3 बजे 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी ने खेतों में फसलें गिरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। ऐसे में अब हर कोई बची फसल को बचाने में जुटा है। पंजाब भर में मार्च के अंतिम दिनों में मौसम की तस्वीर थोड़ी बदली-बदली सी रही। समराला के किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि देर रात में आई आंधी ने खेतों में तैयार खड़ी फसल को तबाह कर दिया है। बाकी की कसर बारिश ने पूरी की। खेतों में ज्यादातर फसल में बिछ चुकी है। इसमें ज्यादातर फसल पकी हुई है, जबकि कुछ खेतों में पानी खड़ा होने से फसल तबाह हो चुकी है। ऐसे में अब किसानों को फसल का झाड़ कम होने का डर सता रहा है। अपनी बाकी फसल को बचाने के लिए अब प्रत्येक किसान प्रार्थना कर रहा है कि ‘ओ रब्बा साडे ते रहम कर’।

शुक्रवार देर रात 3 बजे आंधी चली। करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलने वाली हवाओं के बाद तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि रुक-रुककर जारी रही। मौसम विभाग की ओर से 21 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। वहीं बारिश से दिन का तापमान 29 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 90 व शाम में 39 फीसदी रही। बात अगर आने वाले दो दिनों की करें तो मौसम माहिरों का कहना है कि इस समय नॉर्थ पाकिस्तान में एक्टिव वैदर सिस्टम से मैदानी इलाकों में मौसम बदला है। तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसे। मौसम का मिजाज आज भी ऐसा ही बना रहने वाला है। हालांकि 2 के बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल आना शुरू होगा।

मौसम विभाग ने कई जिलों में यैलो-ऑरेंज अलर्ट किया है जारी
शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह हुई तेज बारिश और तुफान चलने से फसलों को काफी नुक्सान हुआ है। वहीं, बारिश से न्यूनतम तापमान भी सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, लुधियाना में 15.4, अमृतसर में 4.2, पटियाला में 2, पठानकोट में 1, बठिंडा में 7 और फरीदकोट में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 8.6 और अंबाला में 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बात अगर फसलों की हो तो मुक्तसर, बठिंडा समेत कई जिलों में फसलों को नुक्सान पहुंचा है। मौसम विभाग की तरफ से यैलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मानसा व संगरूर में यैलो व शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। हरसिमरत कौर बादल ने कहा, ‘मालवा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने पंजाब के बड़े हिस्से में गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया है। एक महीने में यह दूसरा मौका है, जब ओलावृष्टि हुई है। हरसिमरत बादल ने कहा कि जिन किसानों को पिछली फसल क्षति के लिए मुआवजा नहीं दिया गया है, उन्हें तुरंत अंतरिम मुआवजा दिया जाना चाहिए जब तक कि गिरदावरी का आदेश नहीं दिया जाता और पूरा नहीं हो जाता।

नुक्सान की करवाई जाए गिरदावरी : सुखबीर बादल

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बारिश व ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का आकलन करने के लिए ‘गिरदवारी’ का आदेश देने की मांग की। सुखबीर बादल ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने राज्य के मालवा में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल को चौपट कर दिया है। यह उन किसानों के लिए दोहरा झटका है जिन्होंने कुछ समय पहले ओलावृष्टि का सामना किया था।’ सुखबीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को किसानों को तुरंत अंतरिम मुआवजा देने के लिए गिरदावरी का आदेश देना चाहिए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें