Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB हिसार की टीम ने आरोपी अरविन्द को किया गिरफ्तार

February 22, 2025

ACB हिसार की टीम ने आरोपी अरविन्द को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : ACB हिसार की टीम द्वारा कल शुक्रवार 21 फरवरी 2025 को गांव मात्रश्याम जिला हिसार निवासी आरोपी अरविन्द को उसके निवास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज अदालत, हिसार में पेश किया जा रहा है। मामला यह था कि हरियाणा एग्रो, पंचकूला द्वारा गेहूं, धान व बाजरा की सुरक्षा के लिए फर्म M/s Lokesh Security & Detective Agency Hisar को हरियाणा के सभी जिलो में वर्ष 2009-2010 व 2010-2011 में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाने बारे टैण्डर अलॉट किया था, इस फर्म का मालिक गांव मात्रश्याम जिला हिसार निवासी आरोपी अरविन्द है।

फर्म मालिक द्वारा हरियाणा एग्रो, को हरियाणा के सभी जिलो में गेंहू, धान व बाजरा की सुरक्षा के लिए वर्ष 2009-2010 व 2010-2011 में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए थे। इस दौरान फर्म मालिक आरोपी अरविन्द उपरोक्त द्वारा सुरक्षा कर्मचारियों की भविष्य निधी, कर्मचारी राज्य बीमा निधी व सेवा कर की कुल राशि 97,85,411 रु. राशी को उनके खाता में जमा न करवाकर इस राशी का गबन करने का आरोप है। आरोप की जांच उपरान्त ए.सी.बी. हिसार गांव मात्रश्याम जिला हिसार निवासी आरोपी अरविन्द के विरुद्ध विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें