Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रेटा चालक ने महिला को मारी टक्कर, रोड से टकराया सिर मौत, आरोपी फरार, FIR दर्ज

May 25, 2024

क्रेटा चालक ने महिला को मारी टक्कर, रोड से टकराया सिर मौत, आरोपी फरार, FIR दर्ज

हरियाणा के अंबाला में क्रेटा गाड़ी के चालक ने महिला को टक्कर मार दी।महिला रोड क्रॉस कर रही थी, उसी समय उसके साथ हादसा हो गया। हादसे में महिला के सिर में गंभीर रूप से चोटें आई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक महिला को कुचलते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गया।

मृतका की पहचान 47 वर्षीय परमजीत कौर निवासी गांव शाहपुर के रूप के हुई है। मृतका के बेटे चरणजीत ने बताया कि उसकी मां गृहिणी है। बेटे ने बताया कि उसकी मां घर से किसी अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए कुलदीप नगर आई थी। उसके बाद जब वापस लौट रही थीं तो हादसे की शिकार हो गई।

बेटे ने कहा कि जीटी रोड पर बिना हॉर्न दिए क्रेटा गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार से उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद क्रेटा गाड़ी के चालक ने गाड़ी से उतर कर उसकी मां को देखा तक नहीं बल्कि कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला की पहचान कर उनके परिजनों को दी। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279 व 304–A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें