Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में मां ने भाई–भाभी के साथ मिलकर बेटी को घर के ही दफनाया, पिता के लेटर ने किया खुलासा

June 24, 2024

फरीदाबाद में मां ने भाई–भाभी के साथ मिलकर बेटी को घर के ही दफनाया, पिता के लेटर ने किया खुलासा

हरियाणा के फरीदाबाद से युवती के शव को घर में ही दफनाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विदेश में रह रहे युवती के पिता ने पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य को खत लिखकर भेजा। मामला फरीदाबाद के धौज गांव में स्थित कलेर मोहल्ला का है।

युवती के पिता देश से बाहर सऊदी अरब में ट्रक चलने का काम करते है। घर पर युवती अपने भाई निज्जा, मां हनीफा बेगम, मामा जफरू और मामी रुकसाना के साथ रहती थी। मां ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर बेटी को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया और किसी को खबर तक नहीं होने दी।

लेटर में पिता ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी कि उसे शंका है कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। वह जब भी अपनी पत्नी को बेटी से बात कराने के बारे में बोलता है तो उसकी पत्नी 17 वर्षीय बेटी की उससे बात नहीं करवाती। हमेशा कोई न कोई बात बना कर टाल देती है। वह 13 वर्षों से देश से बाहर रह रहा है।

लेटर मिलने के बाद पुलिस टीम ने इसे संजीदगी से लिया और लेटर को धौज थाने में गहनता से जांच करने के निर्देश के साथ भेज दिया। जिसके बाद धौज थाना पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ करने के लिए धौज थाने बुलाया और पूछताछ करने लगी।

पूछताछ ने सामने आया कि आज से 10 माह पहले उसकी बेटी गांव के ही किसी युवक के साथ घर से फरार हो गई थी।लेकिन कुछ समय बाद वह वापस आ गई। जिसके बाद धौज थाने में दोनो पक्षों के मध्य समझौता हो गया। लेकिन कुछ दिन साथ रहने के बाद उसकी बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के आत्महत्या करने के बाद समाज में बेइज्जती होने के डर से उसने ये कदम उठाया। पहले भी बेटी के घर से भागने के कारण बहुत बदनामी हुई थी। इस बार फिर उसी बादनामी का सामना करना पड़ता। इसलिए उसकी मां ने परिजनों के साथ मिलकर युवती को घर के ही दफना दिया।

पूछताछ के बाद पुलिस महिला के घर पहुंची और बताई गई जगह पर खुदाई की। जहां से युवती का शव बरामद हुआ। लेकिन लंबे समय तक जमीन के दफन रहने के कारण सिर्फ कंकाल बचा था। जिसे पुलिस ने तुरंत जांच के लिए भिजवाया। आगामी कार्यवाही रिपोर्ट्स आने के बाद ही हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें