Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिश्तेदार बने दलाल-मां-बाप की मौत के बाद नाबालिग लड़की को ताऊ के लड़के ने 1.20 लाख में बेच दिया

May 21, 2024

रिश्तेदार बने दलाल-मां-बाप की मौत के बाद नाबालिग लड़की को ताऊ के लड़के ने 1.20 लाख में  बेच दिया

हरियाणा के हिसार में सगे संबंधियों द्वारा ही सभी रिश्तों को तार-तार करते हुए दलाल बन जाने का बहुत ही संगीन मामला सामने आया है। मां-बाप के गुजर जाने के बाद अनाथ हुई नाबालिग बेटी को ताऊ के बेटे और उसकी पत्नी ने 1.20 लाख में हिसार के एक व्यक्ति को बेच डाला।

पुलिस ने बुआ दुर्गा की शिकायत पर हिसार के सात रोड़ निवासी रामू और उसकी पत्नी राधिका के खिलाफ नाबालिक को बेचने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लगातार छापेमारी कर रही है। रामू हिसार में सातरोड पर स्थित किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

अच्छी पढ़ाई का लालच देकर ले गए थे बुआ के घर से

मां-बाप के गुजर जाने के बाद 14 साल की नाबालिक की बुआ दुर्गा उसे अपने पास उतर प्रदेश के देवरिया में ले आई थी। नाबालिग की बुआ ने पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों नाबालिग के ताऊ का बेटा रामू और उसकी पत्नी राधिका उसके पास आए थे।

दोनों ने कहा कि वह बेटी की अच्छी पढ़ाई-लिखाई के लिए उसे अपने साथ हिसार (हरियाणा) ले जाने के लिए आए हैं। बुआ ने शिकायत में कहा है कि दोनों ने उसे कहा कि यहां गांव में वह पढ़ नहीं पाएगी और उसकी एडमिशन में वह शहर के अच्छे स्कूल में करवा देंगे। इसके बाद दोनों ने भरोसा दिया कि वह किसी तरह की चिंता न करें वह उसकी अच्छी देखभाल करेंगे।

बुआ ने कहा कि बेटी के अच्छे भविष्य को देखते हुए उसने नाबालिग को उसके ताऊ के बेटे रामू और उसकी पत्नी के साथ भेज दिया। लेकिन उसे कुछ दिनों बाद मालूम हुआ कि दोनों (रामू और राधिका) ने बेटी को आगे गोहाना (सोनीपत) के किसी मंजीत नामक व्यक्ति को बेच दिया है।

सोनीपत पुलिस आरोपियों के धरपकड़ के लिए कर रही छापेमारी

नाबालिक बेटी को बेच दिए जाने की सूचना मिलते ही बुआ दुर्गा हिसार पहुंची। बुआ ने हिसार पुलिस को सारे मामले की जानकारी देते हुए रामू और राधिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। हिसार सदर पुलिस थाना आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 370(4) और 81JJ ACT IPC के तहत जीरो FIR दर्ज कर आगे गोहाना, सोनीपत को ट्रांसफर कर दी। क्योंकि नाबालिक की खरीद फरोख्त का मामला गोहाना का था।

सोनीपत पुलिस ने भी FIR मिलते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों आरोपी केस दर्ज होते ही हिसार से फरार हो गए हैं। पुलिस को पुलिस को शक है कि यह एक चेन सिस्टम में जुड़ कर काम करने वाला गिरोह भी हो सकता है।

इसके अलावा डीसीपी गोहाना, इलाका मजिस्ट्रेट गोहाना और एसीपी गोहाना–1 को मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस रामू, राधिका और सोनीपत निवासी मंजीत की गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें