Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के हिसार में कार सवार 3 युवकों की मौत, कार के पलटने से हुआ हादसा, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

March 25, 2024

हरियाणा के हिसार में कार सवार 3 युवकों की मौत, कार के पलटने से हुआ हादसा, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

हिसार (हरियाणा) ः हरियाणा के हिसार में कार से हांसी जा रहे 3 युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। युवकों की कार बेकाबू हो कर पलट गई, और मुंडाल गांव के पास एक गड्ढे में जा गिरी। तीनों युवक अपने दोस्त से मिलने हांसी जा रहे थे। मृतकों की पहचान हिसार निवासी संदीप और अनिल व पलवल निवासी तेसी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद पलटी कार

हादसा इतना भयावह था की कार सीधा खाई में जा गिरी। कार के गिरने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया, इनके दोस्त तेसी की हालत भी काफ़ी गंभीर थी। डॉक्टर्स ने उसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त तेसी ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बास थाना SI प्रवीन ने अनिल और संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी सिविल अस्पताल के मार्चुअरी में रखवाया है। मृतक तेसी के शव को हिसार सिविल अस्पताल में रखवाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें