Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी से गहने देने से मना किया तो पति ने पहले सिर में मारा तवा  फिर चाकू से किया हमला, FIR दर्ज

May 2, 2024

पत्नी से गहने देने से मना किया तो पति ने पहले सिर में मारा तवा  फिर  चाकू से किया हमला,  FIR दर्ज

हरियाणा  के नारनौल में महिला के साथ मारपीट कर उसके पति ने महिला के सिर में तवा मार दिया। साथ ही अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार भी किए। महिला ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया की उसके पति ने उसे गहने मांगे थे। महिला ने मना किया जिसके बाद पति हैवानियत पर उतर आया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह किचन में कुछ काम कर रही थी। तभी उसका पति आकर उसे गहने की मांग करने लगा। जब उसने गहने देने से इंकार किया तो पति बौखला उठा, और तमाशा करने लगा। देखते ही देखते वह अपना आपा खो बैठा और हमलावर हो गया।

पति ने पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर रसोई में पड़ा तवा उसके सिर पर दे मारा। अंत में रसोई में पड़ा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और उससे कई वार महिला पर कर डाले। गनीमत यह रही है कि महिला इस हमले में बाल-बाल बच गई। घटना के वक्त सास ससुर घर पर थे जबकि बच्चे घर से बाहर खेलने गए हुए थे।

रसोई में बंद कर पत्नी को पीटा, पड़ोसियों ने बचाई जान

महिला ने बताया कि जब उसने पति को गहने देने से इंकार कर दिया तो पति ने पहले रसोई का अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसका शोर सुनकर पड़ोसी आए तो पति ने रसोई का दरवाजा नहीं खोला और उसे पीटता रहा। पड़ोसी रसोई का दरवाजा तोड़ कर उसकी जान बचाई।

महिला ने कहा कि पति के चंगुल से छूटने के बाद उसने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर पति को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें