Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सरकारी नौकरी का लालच देकर विवाहिता से Rape, अश्लील वीडियो भी बनाई

May 30, 2024

हरियाणा में सरकारी नौकरी का लालच देकर विवाहिता से Rape,  अश्लील वीडियो भी बनाई

हरियाणा के पलवल में एक विवाहित महिला से नौकरी दिलवाने का लालच देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था जिस पर वह उससे मिलने चली गई थी।

वहां पर आरोपी ने महिला के साथ Rape किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करने के इरादे से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी महिला को धमकी देता था कि यदि किसी के बताया तो वह उसे जान से मार देगा साथ ही उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

बार-बार की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से जब महिला तंग आ गई और पानी सिर से ऊपर हो गया, तब महिला ने अपने पिता को सब बता दिया। महिला ने पिता को सच्चाई बताते हुए कहा कि वह तनाव में हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

दफ्तर में महिला ने करवाई थी आरोपी से मुलाकात

पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफमामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश भी शुरु कर दी है। महिला के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अपने ससुराल में न रह कर अपनी बहन के पास कैंप थाना क्षेत्र में रह रही थी।

उसी क्षेत्र की किसी निजी कंपनी में कार्यरत थी। महिला की उसी कंपनी में काम करने वाली किसी महिला कर्मचारी से दोस्ती भी हो गई। उस महिला कर्मचारी ने आगे हाथिन निवासी कृष्णा उर्फ गुड्डू गब्बर से मुलाकात करवाई थी। महिला से कहा था कि गुड्डू गब्बर नौकरी लगवा देगा। उसकी अच्छी जान पहचान है।

महिला के पिता ने कहा कि कृष्णा उर्फ गुड्डू गब्बर अपने आप को कभी सीआइडी और कभी विजिलेंस में कार्यरत बताता था। महिला अनपढ़ थी जिस वजह से व्यक्ति के झांसे में आ गई। गुड्डू गब्बर ने महिला को मिलने बुलाया और उसके शारीरिक संबंध बनाए। साथ में यह सब कैमरे में रिकार्ड भी कर लिया।

जब महिला ने विरोध किया तो कृष्णा उर्फ गुड्डू गब्बर ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने सारी सच्चाई अपने पिता के बता दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें