Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में 2 भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर हुआ खून–खराबा, परिवार के करीब 10 लोग घायल, दंपत्ति की हालत गंभीर

April 29, 2024

रेवाड़ी में 2 भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर हुआ खून–खराबा, परिवार के करीब 10 लोग घायल, दंपत्ति की हालत गंभीर

हरियाणा के रेवाड़ी में एक ही परिवार के 2 बेटों के बीच हुए संघर्ष में परिवार के करीबन 10 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले को शांत करवाया। पुलिस ने ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार दोनों ही पक्षों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके अनुसार पुलिस आगामी कार्यवाही करेगी।

दरअसल मामला बावल कस्बे में पड़ने वाले प्राणपुरा गांव का है। जहां छोटेलाल के दोनों बेटे खेती की जमीन को लेकर लड़ पड़े। झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने पहले लाठी डंडों से प्रहार किया बाद में कुल्हाड़ी निकल आई।

संघर्ष में दोनों बेटों के परिवारों को हानि हुई है। छोटेलाल के बेटे सूबेदार रूपराम और जगदीश के बीच 40 वर्ष पहले ही जमीन का बटवारा हो चुका था लेकिन दोनो ही बटवारे से असंतुष्ट थे।

झगड़ा बढ़ते—बढ़ते खून खराबे तक पहुंच गया तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत किया। दोनो ही पक्षों को अलग—अलग अस्पताल में भर्ती कराया। जगदीश और उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। पुलिस ने दोनो ही पक्षों के द्वारा दी गई शिकायत दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें