Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में दिन दहाड़े व्यक्ति की हत्या, बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने सीने में दागी गोली

May 31, 2024

हरियाणा में दिन दहाड़े व्यक्ति की हत्या, बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने सीने में दागी गोली

हरियाणा के रोहतक में जींद बायपास पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति पर सीधा फायर कर उसकी हत्या कर दी गई। हमलावरों की गोली सीधी सीने पर लगी। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई हैं। अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार थे। गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अनिल निवासी गांव मोखरा (रोहतक) के रूप में हुई है। मृतक रोहतक–जींद बायपास पर था और अपने गांव मोखरा से किसी कारणवश जींद जा रहा था। इसी बीच आरोपियों ने उसे अपना शिकार बना लिया।

गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी घटनास्थल से नौ दो ग्यारह हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने ही घटना की सूचना डायल–112 को दी। जिसके बाद पुलिस व्यक्ति को लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे।

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि जींद बायपास पर किसी व्यक्ति के ऊपर गोलियां चलाई गई हैं। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मौके पर ईआरवी की गाड़ी पहुंची और व्यक्ति अस्पताल पहुंचाया। परंतु अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखवाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें