Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवविवाहिता के अश्लील फोटो FB पर डाले, फिर आरोपी ने सोने-चांदी के आभूषण मांगे

April 11, 2025

नवविवाहिता के अश्लील फोटो FB पर डाले, फिर आरोपी ने सोने-चांदी के आभूषण मांगे

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक नवविवाहिता से अश्लील हरकत करने और चोरी छिपे उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक, महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है और गांव के ही प्रवेश राय का अकेले रह रही पीड़ित महिला के घर आना-जाना था।

आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना वायरल करने की देता था धमकी
प्रवेश ने चोरी से महिला की कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लीं। फिर वेश राय ने अपने पिता सुनील राय और माता राजकुमारी को एक दिन महिला के घर भेजा जहां उन दोनों ने अश्लील फोटो और वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करके उससे सोने-चांदी के आभूषण देने की मांग की।

महिला ने इज्जत बचाने के लिए लाखों के जेवरात दे दिये
महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने पास रखे लाखों के जेवरात प्रवेश के माता -पिता को दे दिए। इसके बाद भी प्रवेश महिला के घर आकर उसके साथ अश्लील हरकत करता था और महिला के पति और एक छोटे बच्चे की हत्या करने की धमकी देता था। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपी फरार हैं।

ये भी पढ़ें- ईस्टर के मौके पर रूस-यूक्रेन का बड़ा फैसला, लगाया 32 घंटे का युद्धविराम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें