Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNJAB : पुलिस ने 2 किलो 700 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

August 19, 2024

PUNJAB : पुलिस ने 2 किलो 700 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

मोगा। धर्मकोट पुलिस ने शनिवार शाम को गस्त के दौरान मोगा धर्मकोट रोड से दो लोगों को 2 किलो 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनो आरोपी राजस्थान के रहने वाला है। इस मामले में जांच आधिकारी एएसआई परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए हुए कहा की पुलिस पार्टी गस्त के दौरान शनिवार को शाम 5 बजे के करीब मोगा धर्मकोट रोड पर पुलिस देख कर दो लोग भागने लगे तो पुलिस ने पकड़ कर तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई हे।

पकड़े गए दोनों आरोपी जस्सू राम और रावल राम वासी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी से इंस्टाग्राम पर बात हुई थी और मोगा अफीम की डेलवरी देने आए थे। दोनों पर थाना धर्मकोट में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। आज रविवार आरोपी को मोगा अदालत में पेश करके पुलिस एक दिन का रिमांड गया ताकि अफीम आगे किसको बेचना था और इंस्टाग्राम पर किसके साथ बात हुई हे इनके साथ कोन कोन शामिल है सारे मामले की जांच किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें