Delhi Jal Board Alert: राजधानी दिल्ली के निवासियों को आने वाले दो दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि 6 और 7 अप्रैल को शहर के कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार, यह कटौती किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि वार्षिक सफाई प्रक्रिया के तहत की जा रही है। इस दौरान अंडरग्राउंड जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई की जाएगी, ताकि भविष्य में स्वच्छ पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके।
6 अप्रैल को इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित-
–सुल्तानपुरी
–मंगोलपुरी
–रोहिणी सेक्टर-2 (पॉकेट-4)
–कराला गांव और आसपास के क्षेत्र
ये भी पढ़ें- ईरान का पलटवार: मार गिराया एक और अमेरिकी एयरक्राफ्ट! IRGC ने किया ड्रोन मार गिराने का भी दावा
!!Water Alert!!
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 06.04.2026 and 07.04.2026 in several areas of Delhi.Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and… pic.twitter.com/QfrhvEv4xE
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) April 5, 2026
7 अप्रैल को इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित-
–सुल्तानपुरी
–रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट F-23
–रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट A-1
–रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट B-10
–रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट C-12 के साथ अन्य नजदीकी इलाके
हेल्पलाइन नंबर जारी
स्थिति को देखते हुए जल बोर्ड ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे पहले से ही पानी स्टोर कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। खासतौर पर सुबह के समय सप्लाई में ज्यादा दिक्कत आ सकती है। यदि पानी की कमी हो जाती है, तो लोग जल बोर्ड के कंट्रोल रूम और स्थानीय नंबरों पर संपर्क कर टैंकर मंगा सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-
ये भी पढ़ें- Top 5 Bikes: डेली अप-डाउन के लिए ये 100cc बाइक्स हैं बेस्ट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
मंगोलपुरी के लिए नंबर: 27294132, 27915531
सेंट्रल कंट्रोल रूम नंबर: 1916, 23527679, 23538495
जल बोर्ड की अपील
जल बोर्ड ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कदम लंबे समय में बेहतर जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। नागरिकों से सहयोग और समझदारी बरतने की अपील की गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...