Delhi Traffic Advisory: हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में बड़े धार्मिक कार्यक्रमों और शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को पहले से यातायात की स्थिति की जानकारी मिल सके।
इन इलाकों में रहेगा ज्यादा असर
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली के प्रमुख हिस्सों में यातायात पर खासा दबाव रहेगा। खासकर मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के आसपास 1 अप्रैल की दोपहर से ही भीड़ बढ़ने लगेगी और 2 अप्रैल को पूरे दिन ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। इस दौरान रिंग रोड (शांति वन से कश्मीरी गेट), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो सकती है।
TRAFFIC ADVISORY
In view of Hanuman Janmotsav at Marghat Wale Baba Hanuman Mandir on 01.04.2026 & 02.04.2026, traffic may be affected in the nearby stretches.
Timings:
-01 April: 2:00 PM – 11:00 PM
-02 April: Entire day📍 Diversions may apply at:
Rail Chhatta Chowk, Subhash… pic.twitter.com/mNkijG2KSg— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 1, 2026
डायवर्जन की भी तैयारी
भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कई स्थानों से वाहनों को मोड़ा जा सकता है। इनमें रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज और मंकी ब्रिज जैसे इलाके शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस मौके के अनुसार मार्गों में बदलाव करेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की योजना बना लें। खासतौर पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट और ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें:
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
लोगों को सुझाव दिया गया है कि वे निजी वाहनों की बजाय मेट्रो और बस जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक उपयोग करें, जिससे सड़कों पर भीड़ कम हो सके।
सतर्क रहें, नियमों का पालन करें
वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, संयम बनाए रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। साथ ही, किसी भी असुविधा से बचने के लिए रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सही योजना और सतर्कता के साथ लोग इस दिन होने वाली संभावित परेशानी से बच सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...