Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन सड़कों पर प्रभावित हो सकता है यातायात

November 1, 2026

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन सड़कों पर प्रभावित हो सकता है यातायात

Delhi Traffic advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1 नवंबर को हरि नगर DTC डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रस्तावित पदयात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रह सकता है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पदयात्रा के दौरान लाजवंती चौक से तिलक नगर तक जेल रोड अस्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं। यातायात की स्थिति के अनुसार विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन और विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Aaj ka mausam 1 Nov 2026: नवंबर की शुरुआत बरसात के साथ; 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

 

इन सड़कों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
पदयात्रा के कारण जेल रोड (लाजवंती चौक से तिलक नगर तक दोनों दिशाओं में), लाजवंती चौक फ्लाईओवर क्षेत्र, लाल साई मार्ग (दिल्ली हाट से हरि नगर रोड तक), हरि नगर से घंटाघर और डीटीसी डिपो हरि नगर तक की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि स्थिति के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।

हरि नगर और जेल रोड से नजफगढ़ रोड-तिलक नगर की ओर जाने वाले वाहन लाजवंती चौक, सागरपुर टी-प्वाइंट और पंखा रोड होते हुए सेवा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। हरि नगर और जेल रोड से नजफगढ़ रोड-राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले वाहन मायापुरी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 1 Nov 2026: धनु और मीन के लिए आज का दिन शुभ, कर्क-तुला वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल पर जोर
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन और विशेष रूप से मेट्रो सेवा का उपयोग करें। प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें। आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग खाली रखें। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि पदयात्रा के दौरान होने वाली संभावित देरी से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें