
नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने देश में मतदाता सूची को और अधिक सटीक और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है। इस चरण में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने अनुबंध-I के अनुसार, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संचालन का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/4lI2sNkJcW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
SIR तीसरे चरण का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि मतदाता सूची में सभी योग्य लोगों के नाम सही तरीके से शामिल हों। किसी भी गलत या दोहराए गए नाम को हटाया जा सके । नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जा सके । जनगणना (Census) के दौरान चल रहे घर सूचीकरण कार्य के साथ तालमेल रखा जा सके।
कितना बड़ा होगा यह अभियान?
चुनाव आयोग के अनुसार इस चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) काम करेंगे। ये अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे । लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं का डेटा इस प्रक्रिया में शामिल होगा।
किन राज्यों में होगा SIR का तीसरा चरण?
इस चरण में कुल 16 राज्य शामिल हैं:
1. ओडिशा
2. मिजोरम
3. सिक्किम
4. मणिपुर
5. उत्तराखंड
6. आंध्र प्रदेश
7. अरुणाचल प्रदेश
8. हरियाणा
9. तेलंगाना
10. पंजाब
11. कर्नाटक
12. मेघालय
13. महाराष्ट्र
14. झारखंड
15. नागालैंड
16. त्रिपुरा
किन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा काम?
तीन केंद्र शासित प्रदेश भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं
1. दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव
2. चंडीगढ़
3. दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
तीसरे चरण में मतदाता सूचीकरण का SIR हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश को कवर करेगा। इन तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना के दूसरे चरण के पूरा होने और ऊपरी क्षेत्रों/बर्फ से ढके इलाकों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, इन तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए SIR का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से करेंगे संपर्क
एसआईआर चरण-3 के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इनकी सहायता के लिए राजनीतिक दलों द्वारा गणना चरण के दौरान नियुक्त किए गए 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी मौजूद रहेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...