Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…CM के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

February 20, 2025

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…CM के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
Delhi New CM Oath Ceremony: राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किए जाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
इस समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के शिरकत करने की संभावना है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया है। हर तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नईं मुख्यमंत्री 
बता दें कि पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा ने पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज अरंविद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को हराकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है।
रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से की मुलाकात 
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (50) को दिल्ली विधानसभा में सदन की नेता चुना गया। बाद में गुप्ता ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। पुलिस ने बताया कि केवल अधिकृत लोगों को ही कार्यक्रम स्थल के पास जाने की अनुमति होगी और यातायात के सुचारू प्रबंधन के लिए योजना तैयार की गई है।
50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद 
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि एआई के आधार पर चेहरे की पहचान करने वाले सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गली-मोहल्ले पर नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें