इन राशि वालों के लिए बेहद धन बरसाने वाली रहेगी दिवाली, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

मेष: मेष राशि के जातको के लिए यह हफ्ता कार्यक्षेत्र में भागदौड़ वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वादविवाद से बचें। आपके पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपको सुकून देने वाला रहेगा।.

मेष: मेष राशि के जातको के लिए यह हफ्ता कार्यक्षेत्र में भागदौड़ वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वादविवाद से बचें। आपके पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपको सुकून देने वाला रहेगा। संतान के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को सफलता के योग है।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को यह हफ्ता धन का लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि के योग रहेंगे। नौकरी वर्ग के जातकों के लिए हफ्ता अच्छे लाभ दे सकता है। व्यापारी वर्ग को परिश्रम के उपरांत लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। प्रेमी वर्ग को यह हफ्ता अच्छे लाभ देगा। भाई तथा मित्रों का सहयोग आपको लाभ देगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा सहयोगियों का सहयोग आपकी उन्नित में सहायक बनेगा। इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी से सम्बंधित मामलों में आपको किसी प्रकार की सफलता हाथ लग सकती है। सेहत सम्बन्धी कोई दिक्कत आपको हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता दे सकता है। कुछ खर्च संभव है।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आप धार्मिक कार्यो में अधिक रूचि ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह हफ्ते आपको लाभ दे सकता है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज को लेकर स्थिति थोड़ी उतार चढ़ाव वाली बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें। संतान के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ नए व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपकी दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते अधिक सोच विचार आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। पैसों को लेकर हफ्ते सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को यह हफ्ते कामकाज के लिहाज से अच्छे लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित छोटी-मोटी यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते नए व्यापारिक अनुबंध आपको मिल सकते हैं। सेहत सम्बन्धी मामलों में कुछ तकलीफ आपको हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन का लाभ इस हμते आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग का अधूरा कार्य पूर्ण हो सकता है।

तुला: तुला राशि के जातकों की इस हफ्ते अपनी किसी पुरानी समस्या का निराकरण हो सकता है। आप धन सम्बन्धी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं, हालांकि कोई पुराना उधार धन आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। छात्र वर्ग को हफ्ते लाभ दे सकता है। संतान सम्बन्धी मामलों में आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस हफ्ते व्यर्थ के तनाव से बचने की सलाह रहेगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए हफ्ते धन का लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी अन्य श्रोत से भी धन का लाभ मिल सकता है। नौकरी वर्ग के जातकों के लिए हफ्ते शुभता भरा बना रहेगा। प्रेमी वर्ग को प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। छात्र के सभी कार्य मनमाफिक ढंग से पूर्ण होंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हμता थोड़ा परिश्रम वाला बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखें।

धनु: धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते माता -पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी तथा अधूरे पड़े आपके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इस हफ्ते भाग्य आपके लिए मददगार बना रहेगा। धन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कोई समाधान मिल सकता है। घरेलू जीवन में माहौल अच्छा बना रहेगा। इस हμते चिंता तथा तनाव से बचने की सलाह रहेगी।

मकर: मकर राशि के जातक इस हफ्ते अपने पराक्र म के बल पर कई प्रकार के लाभ अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए हफ्ते सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। धन से जुड़ी समस्या कम होती हुई दिखेगी। सेहत का ध्यान रखें तथा क्रोध से बचें। कुछ खर्च संभव है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते धन का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे सकता है। इस हफ्ते व्यापारिक क्षेत्र में आपकी उन्नित हो सकती है। नौकरी वर्ग के जातकों को कार्यस्थल पर लोगों के साथ सामंजस्य बना कर रखने की सलाह है। स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी मोटी समस्याएं इस हफ्ते आपको परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक जीवन में क्रोध से बचें, स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हफ्ते के मध्य भाग में किसी कार्य को लेकर भाग दौड़ हो सकती है।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ते बहुत अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते आपको धन सम्बन्धी मामले में कोई अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रूप से चलती रहेगी। छात्र वर्ग को कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में इस हफ्ते आप राहत महसूस करेंगे। विवाह हेतु प्रयासरत लोगो के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

- विज्ञापन -

Latest News