Ganesh Chaturthi: राशि के अनुसार भगवान गणेश को लगाएं भोग, बप्पा की बरसेगी विशेष कृपा

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। दस दिनों तक मनाया जाने वाला ये त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं से पहले भगवान गणेश को पूजनीय माना.

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। दस दिनों तक मनाया जाने वाला ये त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं से पहले भगवान गणेश को पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन भी विधि-विधान पूर्वक गजानन को खुश करने के लिए उनकी आराधना की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को खुश करने के लिए अगर आप राशि के अनुसार उनका मनपसंद भोग अर्पित करते हैं तो भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती और मनोवांछित फल मिलता है।

मेष राशि: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा में मेष राशि के जातकों को लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन गजानन को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को इस दिन भगवान को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
कर्क राशि: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा में कर्क राशि के जातकों को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दिन पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को नारंगी रंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए इस दिन मोदक और रसमलाई का भोग लगाना शुभ बताया गया है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान गणेश को इस दिन मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि: धनु राशि के जातक को केसर से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस दिन अपराजिता के फूल से उनकी सजावट करनी चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को भगवान गणेश को खुश करने के लिए पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

- विज्ञापन -

Latest News