राशिफल: नया वाहन खरीदने की है तैयारी तो इस राशि के जातक न करें देर

मेष राशिफल आज का दिन आप किसी शादी या पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। आपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है, पत्नी का साथ मिलेगा। वृषभ राशिफल आज आप नया.

मेष राशिफल
आज का दिन आप किसी शादी या पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। आपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है, पत्नी का साथ मिलेगा।

वृषभ राशिफल
आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन राशिफल
आज का दिन आपका शानदार रहेगा, मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशिफल
आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनारों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें, वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल
आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप परिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार मे न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

भगवद गीता के 18वें अध्याय के 49वें श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहत हैं कि ‘हे अर्जुन ! जो मनुष्य आत्मसंयमी तथा अनासक्त है और जो समस्त भौतिक भोगों की परवाह नहीं करता, वह सन्यास के अभ्यास द्वारा कर्मफल से मुक्ति की सर्वोच्च सिद्ध-अवस्था को प्राप्त होता है।’

तुला राशिफल
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपनो का साथ मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंग। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल
आज आप किसी आपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनारो का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं, काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशिफल
आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनो से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायलय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर राशिफल
आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, परिवारिक महौल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार मे कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। पार्टनारो का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशिफल
आज का दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगीयो से मतभेद बड़ सकते हैं। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। परिवारिक विवाद से दूर रहें।

- विज्ञापन -

Latest News