जानिए अपना 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष: इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। प्रेम-संबंधों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है। अचानक.

मेष: इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। प्रेम-संबंधों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है। अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ सकती हैं।

वृषभ: इस सप्ताह आपको चल रही उलझनों में कमी होती नजर आएगी। रु के और अटके कार्यो को गति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। संतान के साथ बढ़िया समय व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों में आप राहत महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते हैं।

मिथुन: इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को कार्यस्थल तथा निजी जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं तथा जातकों के चल रहे इन रिश्तों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है। धन लाभ की प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

कर्क: इस सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है। किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद तथा मकान से संबंधित कार्यो में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आप अपने साजसज्जा के ऊपर अधिक व्यय कर सकते हैं तथा घर के लिए किसी प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

सिंह: इस सप्ताह आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्र म के सहारे सभी कार्यो को पूरा करेंगे। आपके अटके हुए धन के मिलने के आसार नजर आ सकते हैं। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग इस हफ्तेआपको प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सुखों में वृद्धि होगी तथा अपने रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कन्या: इस सप्ताह धनलाभ के लिहाज से यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा। कई कार्यो के द्वारा आपको धन प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा जा सकता है। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सिम्मलित कर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियां मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं।

तुला: इस सप्ताह के उत्तर्राद्ध में आप नौकरी तथा व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नजर आएगी। इस हμते आप अपने लिए कुछ कपड़े तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एकदूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। आपके बैंक बेलेन्स में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक: इस सप्ताह धन की स्तिथि अच्छी बन सकती है। इस हμते यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। नए लोगों से संपर्क हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक तथा नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ताअच्छा साबित हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं।

धनु: इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य के सहयोग के चलते आपके कार्य पूर्ण होते रहेंगे। नौकरी तथा व्यापार की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापार से संबंधित लोगों को धन लाभ के योग हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। मां तथा मकान से संबंधित कार्यो में सफलता मिल सकती है।

मकर: यह सप्ताह नौकरी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा व्यतीत रहने वाला हो सकता है। आय के नए स्रोत उभरकर सामने आ सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा तंत्र मंत्र में झुकाव बढ़ सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते हैं जो लाभदायक रहेंगे। संतान के प्रति प्रेम बढ़ सकता है तथा उनके द्वारा सहयोग मिल सकता है। आप नसों से संबंधित किसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं।

कुंभ: इस सप्ताह आपका भाग्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है तथा कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। घर की साजसज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ताअच्छा व्यतीत होगा।

मीन: यह सप्ताह पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए राहत देने वाला बना रह सकता है। पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुरानी चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग से आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं तथा एक नई सोच के साथ सभी कार्यो में आगे बढ़ सकते हैं। पुरानी चल रही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होने लगेगा।

- विज्ञापन -

Latest News