Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में धोखे से घर बुला कर युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, 1 की मौत, 3 घायल, पुरानी रंजिश के चलते की थी मारपीट

May 3, 2024

रेवाड़ी में धोखे से घर बुला कर युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, 1 की मौत, 3 घायल, पुरानी रंजिश के चलते की थी मारपीट

हरियाणा के रेवाड़ी में कुछ लोगों ने  4 युवकों को जमकर पीटा। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने युवकों को पहले धोखे से अपने घर बुलाया फिर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जैसे-तैसे घायल युवकों ने अपनी जान बचाई और डायल 112 पर हमले की सूचना दी।
पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चारों युवकों को बुरी तरह से पीटा गया था। जब चारों को वह अस्पताल में लेकर आए तो एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गोवर्धन के रूप में हुई है।

पैसे के लेन-देन को लेकर थी रंजिश

घायलों में गोवर्धन के दोस्त जितेंद्र, दयाराम और परखोतमपुर निवासी प्रदीप शामिल है। पुलिस को मारपीट की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर प्रदीप ने दी थी। युवकों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि पैसे के लेन-देन को लेकर उनसे मारपीट की गई।

हमले के दौरान एक युवक की हालत काफी गंभीर थी। आरोपियों ने उसे पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। जिसके चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

घायल युवक ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि शाम का समय था। वह और उसके बाकी दोस्त उस समय घर के बाहर टहल रहे थे। तभी गांव गाजी गोपालपुर निवासी बादल का फोन आया और उसने हम सभी को अपने घर बुलाया। जिसके बाद हम सभी उसके घर बाइक पर सवार हो निकल गए।

जेसे ही हम सभी बादल के घर के नीचे पहुंचे, वहां पहले से ही मौजूद लड़कों ने हम पर हमला कर दिया। मौके पर लड़के हमारे इंतजार में पहले से ही बैठे थे। ये सब हमारे खिलाफ साजिश की गई थी। आरोपियों ने हम पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटनास्थल पर करीबन 10 से 12 लड़के मौजूद थे।

शिकायत के आधार पर जटुसाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। प्रदीप ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि बादल ने धोखे से मांढईया गांव निवासी चीकू और आशीर्वाद सहित अन्य दर्जन भर लड़कों से हम चारों पर हमला करवा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें