जानिए अपना 13 फरवरी से 19 फरवरी तक का अपना साप्ताहिक राशिफल

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपने कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों से प्रेम भाव में इजाफा होगा। इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगों को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के जातकों पर कार्य.

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपने कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों से प्रेम भाव में इजाफा होगा। इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगों को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के जातकों पर कार्य का भार बढ़ सकता है। स्वाभाव में उग्रता तथा क्रोध बढ़ सकता है, जिससे मन विचिलत होगा, किंतु भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को पुरानी चल रहीं समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते आपको तारीफ प्राप्त हो सकती है तथा आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। मनोरंजन की सामग्री पर खर्च हो सकता है। कुछ व्यर्थ का खर्चा होने से मन दुविधापूर्ण स्थिमि में रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा तथा सुखों में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही साथ धन की प्राप्ति के योग है।

मथुन: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों में आलस्य बढ़ सकता है, जिसके चलते आपके कार्यो की गति धीमी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों से किसी बात पर मनमुटाव संभव है, इसलिए बातचीत के दौरान थोड़ी शांति बनाए रखें। कार्य क्षेत्र से संबंधित की गई यात्रा लाभदायक होगी।

कर्क: इस सप्ताह कर्क राशि के जातक को कार्यक्षेत्र से संबंधित होने वाले फायदे के लिए यात्रा के योग बनेंगे। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा, छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ सकता है।

सिंह: इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा किसी प्रकार का उपहार तथा सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातकों का अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अत: सचेत रहें। सरकारी कार्यो में प्रयासरत लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: इस सप्ताह कन्या राशि के जो जातक लेखन कार्य से जुड़े हैं, उनको अधिक सफलता मिल सकती है। उपहार की प्राप्ति के योग बनेंगे, काम-धंधे में प्रगति होगी। आप नए कार्य की शुरु आत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यो में अड़चनें आ सकती हैं। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते धनलाभ की अपेक्षा आपके खर्चो में अधिकता बनी रह सकती है।

तुला: इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपने कार्यो से संबंधित नए लोगों के साथ आप संपर्क बना सकते हैं। आपके आत्मविश्वास तथा मनोबल में वृद्धि हो सकती है। जीवन साथी तथा परिवार के साथ खुशी के सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे। इस हफ्ते आपको नए या पुराने प्रेम संबंध में आनंददायक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों का पराक्र म बढ़ेगा तथा भाइयों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। मौसमी बीमारी तथा रक्त संबंधी तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। यह सप्ताह वित्तीय रूप से फायदेमंद वाला बना रह सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों तथा सहकर्मियों के मध्य वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, अत: सावधानीपूर्वक समस्या का हल निकालें। नौकरी कर रहे लोगों को कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। नई नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। धन ला•ा की स्थितियां पूरे हफ्ते बनी रहेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उनको सफलता मिल सकती है।

मकर: इस सप्ताह मकर राशि के जातक लंबे समय के बाद जीवनसाथी के साथ कही आनंद का समय व्यतीत कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा साथ में कार्य कर रहे सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रहें। बड़े भाई की मदद से किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। पैसों का उचित मात्रा में आवागमन होने से मन की चिंताएं कम हो सकती हैं।

कुंभ: यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए ठीक-ठाक व्यतीत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, मन प्रसन्न बना रहेगा, पराक्र म में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ आप किसी व्यापारिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं, भाइयों की भागीदारी के साथ नए व्यापार की शुरु आत भी कर सकते हैं। इस राशि के जातक सौंदर्य प्रसाधन, नए कपड़े, ज्वेलरी तथा लक्जरी सामग्री पर खर्च कर सकते हैं।

मीन: इस राशि के जातक, जो नौकरी कर रहैं, उनको इस सप्ताह कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह हμता बढ़यिा बना रहेगा तथा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप वैवाहिक सुख का आनंद उठाएंगे। नए प्रेमप्रसंग उजागर हो सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आप बहुतसी परेशानियों से बच जाएंगे।

- विज्ञापन -

Latest News