अंक राशिफल 31 जनवरी 2024: बुधवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक राशिफल 31 जनवरी 2024

31 January ka Ank Rashifal: आज 31 जनवरी 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (31/01/2024, 3+1+1+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

अंक 1
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आज आपके कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ हो सकती है, जिसके कारण आज आप अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव होने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार को भी थोड़ा समय देने का प्रयास अवश्य करें। आज धन की स्थिति आप लोगों की मिली जुली रहेगी।
लकी नंबर:  92,      शुभ रंग: हरा

अंक 2
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको तरक्की मिल सकती है। आप अगर बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापार कर रहे हैं, तो उनकी सलाह कोई भी कार्य करने से पहले जरूर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको खांसी होने की संभावना है। इसलिए अपने आप को बच्चा करके रखिएगा। पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। मधुरता बढ़ेगी। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 44,     शुभ रंग:   पर्पल

अंक 3
आप लोगों के जीवन में आज बदलाव महसूस होंगे। किसी कार्य को लेकर चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में उभर सकता है, जिसकी वजह से आपके कार्यक्षेत्र में आसपास के लोग आपसे निराश हो सकते हैं। आज मीठी वाणी बोलने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखकर चलिए। खाने-पीने की वजह से की समस्या हो सकती है। आज आपके जीवनसाथी आपका सहयोग देने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। घर में छोटे बच्चों से आपको प्यार मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शाम के समय में कहीं से धन लाभ होने की संभावना है। 
लकी नंबर:  42,      शुभ रंग: हल्का गुलाबी

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा। कोई नया कार्य करने की सोच रहे थे, तो आज का समय अवश्य अच्छा रहेगा। कार्य आपका पूरा होगा। आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति को लेकर कोई खुशखबरी आ सकती है। आपके घर में कोई व्यक्ति विदेश यात्रा करके वापस आ सकता है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। नशीले पदार्थों के सेवन करने से बचें। साथ ही धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर जुआ सट्टा खेलते हैं, तो उसमें लगाने का प्रयास न करें। नहीं तो धन हानि हो सकती है। आज के दिन आप भगवान शिव का दर्शन करने मंदिर जरूर जाएं।
लकी नंबर:  12,        शुभ रंग:  क्रीम

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का सामान्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप कहीं दूर घूमने जा सकते हैं, हो सकता है आप अपने ऑफिस के कार्य की वजह से भी कहीं आसपास की यात्रा पर जाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट में दर्द होने की संभावना हो सकती है। इसलिए खाने-पीने पर ध्यान रखिए। आज आप अपने रिश्तेदारों के साथ या घर परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका दिन एंजॉयमेंट से भरा रहेगा। आज आप लोग धन खर्च करने से थोड़ा सा बचेंगे। फिर भी आपका धन खूब खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  21,      शुभ रंग:   चॉकलेटी

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर के अधिक मेहनत करने की जरूरत है, भाग दौड़ भी रहेगी। जिस वजह से आपका थकान महसूस करेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में भी आपको कमी महसूस हो सकती है और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। जिस वजह से कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आज आप कोशिश करें, कि आज छुट्टी लेकर घर में आराम करें और अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ अपने बच्चों के साथ समय जरूर बिताएं। किसी भी तरह से मानसिक तनाव आपको हानि नहीं पहुंचाएगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  9,     शुभ रंग: कत्थई

अंक 7
आज का दिन आपका व्यापार को लेकर अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उनको आज कोई तरक्की संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर भी आपकी चिंताएं समाप्त होगी। परंतु घर परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। जिस वजह से आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है। कोशिश करें कि अपने जीवन साथी को समय जरूर दें और उनके साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जरूर जाएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन अत्यधिक धन भी खर्च हो सकता है। धन खर्च करने से बचें आज के दिन रुका हुआ हुआ धन भी वापस आ सकता है।
लकी नंबर: 8       शुभ रंग: पीला

अंक 8
आज का दिन आपका कार्य को लेकर बेहतर होगा। जो कार्य बहुत लंबे समय से या यूं कह लें, कि सालों से सोच रहे थे। वह कार्य आपका संपन्न होगा। जिस वजह से आपके मन में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आज घर में बाहर के लोगों का आना जाना होगा, जिसकी वजह से आप व्यस्त रहेंगे। परंतु धन अनावश्यक खर्च न करें, नहीं तो धन हानि होने की संभावना है। 
लकी नंबर: 9       शुभ रंग:  चैती

अंक 9
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा के बाद घर लौट सकते हैं। जिसके कारण आपके घर परिवार वाले खुश होंगे। अपने कार्य क्षेत्र में भी हो सकता है। आज के दिन आपको अपने कार्य पर मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि मेहनत नहीं करेंगे, तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपको बेहतर रखने की आवश्यकता है। आज जीवन साथी के साथ आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से आपको आज उपहार मिलने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 5        शुभ रंग: लाल

- विज्ञापन -

Latest News