आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024: धनु राशि वाले कानूनी अड़चन से बचे, जानिए अपना आज का राशिफल

ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 25 अप्रैल 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 25 April 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 25 अप्रैल 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की द्वितीया तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें गुरुवार यानी 25 अप्रैल 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
आज के दिन कम प्रयास से ही आपके कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर आपके बनेंगे। मित्रों की हेल्प से आपके बड़े कार्य होंगे। शेयर मार्केट में सोच समझ कर पैसा लगाएं। आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि
आज दोस्त आपको परेशान कर सकते हैं और आपको हानि पहुंचा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। आज के काम आपके रुक-रुक के होंगे। व्यवहार बनाए रखें।

मिथुन राशि
आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होंगे। व्यापार व्यवसाय में आपकी हेल्प मिलेगी। सट्टे के चक्कर में आपका पैसा बर्बाद होगा। घर बाहर स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क राशि
आज के दिन कीमती बस्तु आप खरीद सकते हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें। नकारात्मक एनर्जी आज आपको परेशान कर सकती है। घऱ परिवार का ध्यान रखें।

सिंह राशि
आज के दिन शत्रु आपके फेवर में काम करेंगे। धन लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। बकाया वसूली के प्रयास आज सफल हो सकते हैं। मित्रों की पूर्ण हेल्प मिलेगी। कारोबार में फायदा होगा। पैसे मिल सकते हैं।

कन्या राशि
आज संतान पक्ष की स्वास्थ्य एवं अध्ययन संबंधी चिंता आपको सताएगी। तत्काल लाभ आपको नहीं मिलेगा। कार्यशाली में आपको परिवर्तन करना पड़ेगा। तभी फायदा होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश आज आप कर सकते हैं।

तुला राशि
आज दिन भर बॉडी में थकान व कमजोरी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में आपकी सहभागिता रहेगी। लाभ के अवसर का फायदा आप उठा पाएंगे। सुख के साधनों में आपकी प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामलों में हड़बड़ी से कार्य न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। स्त्री पक्ष से आपको नुकसान हो सकता है। स्वाभिमान को आपका कोई ठेस पहुंचा सकता है।

धनु राशि
आज के दिन आपके जीवन में कानूनी अड़चन आ सकती है। धन किसी भी तरह से आने की संभावना है। जीवनसाथी की हेल्प प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर आपको गिफ्ट दे सकता है। लाभ में वृद्धि के योग हैं।

मकर राशि
आज के दिन कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी का अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्थाई संपति खरीदने का मन में विचार होगा। भूमि व भवन में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में स्थितियां आपके फेवर में रहेंगी।

कुम्भ राशि
आज आप आंखों की विशेष सावधानी रखें। लेन-देन में कोई भी जल्दबाजी न करें। किसी उत्सव में भाग लेने का आपको अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन कोई आपको खिला सकता है। कारोबार एवं व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। ज्यादा क्रोध न करें।

मीन राशि  
आज के दिन कष्ट व चिंता से आप ग्रसित रहेंगे। आपकी वाणी द्वारा किसी को दुख पहुंचेगी। अपेक्षित कार्यों में लेट होने से स्वास्थ्य आपका खराब रह सकता है। आज के दिन भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा।

- विज्ञापन -

Latest News