आज का अंक राशिफल 19 मार्च 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

आज 19 मार्च 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (19/03/2024, 1+9+3+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है,  जिसका जोड़ 3 बनता है।

19 March ka Ank Rashifal: आज 19 मार्च 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (19/03/2024, 1+9+3+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है,  जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। जानिए आज का अंक राशिफल।

अंक 1
आज आपको अपने कार्य पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है, क्योंकि आज आप अपना सारा समय घूमने फिरने एंजॉयमेंट में ही व्यर्थ करेंगे। जिस वजह से आप आज कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे, खुश रहेंगे। परिवार भी आपके साथ खुश रहेगा और आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाएगा। आज का दिन आपके और आपके परिवार वालों के लिए यादगार हो सकता है, वहीं पर धन भी अनावश्यक खर्च होगा। इसलिए धन खर्च थोड़ा रोक करके चलें।
लकी नंबर:  80,      शुभ रंग: लाल

अंक 2
आज के दिन आप नई प्लानिंग कर सकते हैं। किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे हैं, तो नौकरी में भी आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा, परंतु अगर आपके परिवार में पिता या पिता समान कोई व्यक्ति है, तो उनके स्वास्थ्य का आज के दिन अवश्य ध्यान रखकर के चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 28,     शुभ रंग:  हरा

अंक 3
आज आपका दिन कई नए कार्यों को लेकर आ सकता है। आज आप जो मनोंकामना करेंगे वह पूरी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार के साथ कहीं धार्मिक स्थल में जाने का प्लान बनाएंगे। हो सकता है कि कहीं आसपास ही हनुमान मंदिर जाएं। धन को लेकर के स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन कोई आपको परेशान नहीं कर पाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
लकी नंबर: 43,      शुभ रंग: कत्थई

अंक 4
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नए कार्य की शुरुआत कर सकता है। जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही आएंगे। आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेमी को आज खास तौर से आप कुछ अच्छा सा गिफ्ट देंगे, जिस वजह से प्रेमी के साथ आपकी बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी होगी और आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी, परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर:  90,        शुभ रंग:  पीला

अंक 5
आज आप कुछ नहीं कार्य करेंगे, मगर कुछ पुराने कार्य अधूरे रहेंगे। जिस वजह से आप अपने पुराने कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, कोशिश करें कि पहले अपने पहले के कार्य निपटा लें। उसके बाद ही नए कार्य शुरू करें। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी आएगा। आज आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे, परंतु सर दर्द होने की संभावना है। इसलिए बेहतर नींद लें, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे। जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  28,      शुभ रंग:  श्वेत

अंक 6
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज किसी नए कार्य में कदम रख सकते हैं। आज आप यदि सिंगल हैं, तो अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। आज आपका रिश्ता होने की संभावना है। आज आप अपने कार्य से परेशान हो सकते हैं। जिसको लेकर टेंशन भी हो सकती है। आज के दिन आप कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी नंबर:  74,     शुभ रंग: हल्का हरा

अंक 7
आज आप खुशहाल रहेंगे। जिसके कारण किसी नए कार्य की शुरुआत करने को सोचेंगे। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे। मगर आप घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना पसंद करेंगे। आज आपका धन प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा।
लकी नंबर: 67       शुभ रंग: नीला

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे, हो सकता है आपके कार्य क्षेत्र में भी कोई नया मित्र आपका बन जाए। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मगर सर्दी खांसी जुकाम से बचकर के रहें। ज्यादा बेहतर रहेगा और आज आप अपने परिवार वालों के साथ भी काफी हद तक अच्छे समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन कहीं से आ सकता है।
लकी नंबर:   24       शुभ रंग:  हल्का नीला

अंक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मेहनती हो सकता है। आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आज आपको खास तौर से अपने आसपास के लोगों से बचकर के रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो हो सकता है कि आप कहीं घूमने जाएं। 
लकी नंबर: 44        शुभ रंग: हल्का नारंगी

- विज्ञापन -

Latest News