आज का अंक राशिफल 22 मार्च 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

आज 22 मार्च 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/03/2024, 2+2+3+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है,  जिसका जोड़ 6 बनता है।

22 March ka Ank Rashifal: आज 22 मार्च 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/03/2024, 2+2+3+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

अंक 1
दिनभर आपका समय जरूर कामों में बीतेगी लेकिन हर चीज़ की अधिकता भी अच्छी नहीं होती, इसलिए संतुलन बनाकर रखें। आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। लोगों तक अपनी रचनात्मकता पहुंचाने का प्रयास होगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

अंक 2
आपको आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकताी है। समय का उपयोग शांति और आराम के लिए करें। बदलाव ज़रूरी है किंतु इस संकट में आपका परिवार आपका समर्थन करेगा।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग-  पीला

अंक 3
आय के नए-नए स्त्रोत विकसित होने का मौका मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन मिला जुला बीतेगा। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। संपत्ति, धन और पैसा सब मिलेगा, बस उनका प्रयोग सोच समझकर करें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 4
आज के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते है। गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 5
आपको अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। कर्ज से बचना होगा। बेकार की चीजों में अपना समय बर्बाद न करें। आपको अपने ऊपर सयंम रखना होगा और बहुत ही सोच विचार करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर होगा। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

अंक 6
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। काम में आपका अधिक समय व्यतीत होगा किन्तु अपनी मेहनत से आप जल्द ही प्रतिस्पर्धा से बाहर निकल जाएंगे। आज के दिन आप अपने सभी काम पूरा करेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

अंक 7
आपको आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपका भविष्य बहुत रोशन है। अवसर और भाग्य दोनों आपकी ही तरफ है। परिश्रम करें और विजय हासिल करें। बड़े सपने देखने वालों के सभी सपने हमेशा पूरे होते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 8
 घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझ कर धन खर्चें। लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली समय के अधिकारी हैं। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अंक 9
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

- विज्ञापन -

Latest News