Aaj ka rashifal 12 April 2026: मेष – संयम, परिश्रम और समयोचित सूझ से कार्य सिद्ध होंगे, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, कानून का उल्लंघन न करें, सुपरिचितों से विचार-विमर्श होगा, कारोबारी यात्रा के परिणाम सुखद।
वृषभ
मानसिक बेचैनी महसूस होगी, तनाव व उलझन पूर्ण परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, पिता के स्वास्थ्य सम्बंधी चिंता, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, संतान पक्ष से राहत।
मिथुन
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, परिवार में वाद-विवाद हल होंगे, लेकिन लेनदेन के विषयों में विवाद उत्पन्न होंगे, अनिश्चितता की स्थिति बनेगी, किसी प्रियजन से मिलाप।
कर्क
आशाओं में सफलता और राजपक्ष से मान-सम्मान प्राप्ति के योग, धन की प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे, माता-पिता एवं परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 12 अप्रैल 2026
सिंह
शिक्षा के क्षेत्र में नवीन उपलब्धि, दूर या समीप की अकस्मात यात्रा सुखद, माता के स्वास्थ्य सम्बंधी चिंता, मानसिक तनाव व क्रोध की अधिकता, दोपहर बाद आय के साधन सुगम होंगे।
कन्या
क्रोध व उत्तेजना से बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे, सुख-शांति का अभाव रहेगा, परिवार में धनागम हेतु चिंता रहेगी, व्यर्थ की भागदौड़ और अकस्मात् खर्च पड़ने का योग, अकारण यात्रा।
तुला
रुके हुए अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में वातावरण सुखद रहेगा, विदेश सम्बंधी कार्यों में गतिरोध रहेगा, बड़ों की सलाह मानें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य के सम्बंधी चिंता, व्यर्थ के कामों में धन एवं समय बर्बाद होगा दूर नजदीक से महमानों का आगमन होगा, किसी से धोखा मिलने की सम्भावना, राशि लेनदेन सावधानी से करें।
ये भी पढ़ें- दिल्ली ईवी नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी, स्वच्छ परिवहन के लिए ₹3,954 करोड़ का प्रावधान
धनु
पारिवारिक कष्ट व उलझनें बढ़ेंगी, भाई-बंधुओं के साथ वाद-विवाद से अशांति होगी, अचानक दर्शनीय स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मकर
समय संतोषजनक रहेगा, अधूरे व नवकार्यों में प्रगति होगी, लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा, पारिवारिक कष्ट में कुछ कमी महसूस होगी, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने से मन प्रसन्न।
कुंभ
जो फैसला आप स्वविवेक से लेंगे वह आपके लिए हितकर रहेगा, क्रोध व तनाव से बचने के लिए विरोधियों की बातों को अनदेखा ही करें तो श्रेष्ठ है, कोई गुप्त चिंता रह सकती है।
मीन
दिन बेहतर, परिवार में शांति का वातावरण रहेगा, अपनी प्रतिभा का सदुपयोग कर सकेंगे, धनागम होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि रहेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...