Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

एआई में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे : President Draupadi Murmu

February 15, 2025

एआई में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे : President Draupadi Murmu

रांची : President Draupadi Murmu ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ‘मशीन र्लिनंग’ के क्षेत्र में दूरगामी प्रगति के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे। मुर्मू ने कहा कि केंद्र उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रहा है और यह गर्व की बात है कि रांची स्थित ‘बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’, मेसरा 2023 में संबंधित पाठ्यक्रम शुरू कर इस क्षेत्र में अग्रणी है। मुर्मू ने बीआईटी मेसरा के ‘प्लेटिनम’ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एआई एवं मशीन र्लिनंग में दूरगामी प्रगति की अपेक्षा के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे। भारत सरकार उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रही है।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पैदा किए जा रहे अवसरों को हाशिए पर पड़े समुदायों को भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए और किए जा रहे बड़े परिवर्तन का लाभ सभी को मिलना चाहिए।’’ हालांकि, उन्होंने नवोन्मेषकों और उद्यमियों को पारंपरिक समुदायों के ज्ञान आधार को नजरअंदाज न करने के लिए आगाह करते हुए कहा, ‘‘अकसर, समस्याओं को बड़े तकनीकी हस्तक्षेप की आवशय़कता नहीं होती।’’ राष्ट्रपति ने विज्ञन, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और उद्यमिता को प्रर्दिशत करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को झारखंड पहुंची थीं और उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्रम किया। उनके दौरे के मद्देनजर झारखंड की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें