Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

ISRO में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका… इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

May 28, 2025

ISRO में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका… इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

ISRO-ICRB Scientist/Engineer Recruitment 2025 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। ISRO के केंद्रीयकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘एससी’ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

कुल पदों की संख्या: 320

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 320 वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:

वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (इलेक्ट्रॉनिक्स): 113 पद
वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (मैकेनिकल): 160 पद
वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस): 44 पद
वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) – PRL: 2 पद
वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस) – PRL: 1 पद

शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

इलेक्ट्रॉनिक्स: BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में, न्यूनतम 65% अंक या 6.84/10 CGPA के साथ।
मैकेनिकल: BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री मैकेनिकल इंजीनियरिंग में, न्यूनतम 65% अंक या 6.84/10 CGPA के साथ।
कंप्यूटर साइंस: BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में, न्यूनतम 65% अंक या 6.84/10 CGPA के साथ।

नोट: सभी शैक्षणिक योग्यताएं AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:

1. लिखित परीक्षा: परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी और कुल समय 120 मिनट का होगा। इसमें दो भाग होंगे।

2. साक्षात्कार (इंटरव्यू): लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कुल न्यूनतम 10 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

– ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
– “Careers” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन को खोलें।
– मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जून 2025

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें