Jalandhar-West by-election live: AAP, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला, 3 बजे तक 42.60% हुई वोटिंग

कुल 181 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

जालंधर। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आज बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया जो शाम सात बजे तक चलेगा। जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 72 हजार 20 है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 82 हजार 327 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 हजार 685 है। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 873 है, जिनमें दिव्यांग महिला मतदाता 389 और दिव्यांग पुरुष मतदाता 484 हैं।

विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 5005 है, जिसमें 2282 लड़कियां और 2723 लड़के हैं। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 746 है, जिनमें 382 महिला मतदाता और 364 पुरुष मतदाता हैं। मतदान केंद्रों की कुल संख्या 181 है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान के दिन कुल 11 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा मिंटगुमरी गुरु नानक पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर में एक ¨पक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा ग्रीन मतदान केंद्र, युवाओं द्वारा संचालित युवा मतदान केंद्र और दिव्यांगों के लिए पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र का भी निर्माण किया गया है।

जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुरजीत कौर (59), दो बार के नगर निगम के पार्षद और पेशे से एक गृहिणी हैं।

कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर चार बार पार्षद और कांग्रेस के नेतृत्व में अंतिम एमसी हाउस में वरिष्ठ डिप्टी मेयर के पद पर रह चुकी हैं।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने 2022 आम आदमी पार्टी की टिकट पर पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील रिंकू को 4253 मतों से हराकर जालंधर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव जीता था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले शीतल अंगुराल 27 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और अगले ही दिन विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अपना त्याग पत्र भेज दिया था।

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत हैं । पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत 2023 जालंधर लोकसभा उपचुनाव के समय भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ें थे जिसमें उन्हें करीब 37000 वोट मिले थे। वह पंजाब भाजपा के एससी मोर्चा के 1997 से 1999 तक महासचिव रहे हैं। वह भाजपा पंजाब के राज्य उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अकाली-भाजपा सरकार के दौरान 2007 से 2011 तक पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के चेयरमैन रहे थे।

कुल 1,71,963 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जालंधर पश्चिम में सुबह नौ बजे तक साढ़े दस प्रतिशत मतदान
जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आज हो रहे मतदान में सुबह नौ बजे तक 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया शांति पूर्वक चल रही है जो शाम छह बजे तक चलेगा।

मोहिंंदर भगत ने डाला वोट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंंदर भगत ने डाला वोट। बोले- ‘जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर नशे को खत्म करेंगे’

उपचुनाव में 11 बजे तक 23.04% वोटिंग

शीतल अंगुराल ने किया हंगामा, कहा- आप पार्टी के बूथों पर बाहरी नेता बैठे हैं

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आप के बूथों पर बाहरी नेता बैठे हैं। इस बीच भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=7mY0eJL4abc
- विज्ञापन -

Latest News