Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में कांग्रेस को झटके पर झटका-पूर्व सांसद-मंत्री मोहिंदर सिंह केपी आज थामेंगे शिरोमणि अकाली दल का दामन

April 22, 2024

जालंधर में कांग्रेस को झटके पर झटका-पूर्व सांसद-मंत्री मोहिंदर सिंह केपी आज थामेंगे शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से टिकट देने के बाद कांग्रेस में बगावत हो गई है। पूर्व सांसद संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर और जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे तजिंदर पाल सिंह बिट्टू के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद अब जालंधर के पूर्व सांसद और पंजाब सरकार में मंत्री रहे मोहिंदर सिंह केपी ने भी बगावती रास्ता अख्तियार कर लिया है।
मोहिंदर सिंह केपी आज हाथ का साथ छोड़ कर तकड़ी के पाले में बैठने जा रहे हैं। मोहिंदर सिंह केपी को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल औज उन्हीं के घर पर आकर पार्टी में शामिल करवाएंगे। सुखबीर बादल दोपहर को करीब 3 बजे केपी को पार्टी में शामिल करवाने पहुंच रहे हैं।

बार-बार चीटिंग से आहत होकर छोड़ रहा हूं पार्टीः-केपी
इसी बीच दैनिक सवेरा से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद एवं पंजाब के मंत्री रहे मोहिंदर सिंह केपी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में उनके साथ-साथ बार-बार हुई चीटिंग से आहत होकर पार्टी को छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में उनके साथ चीटिंग हुई। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी उनके साथ धोखा किया गया। अब की बार फिर से उन्हें पार्टी ने इग्नोर किया। हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी उनके रिश्तेदार हैं और काफी नजदीकी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो फैसला किया हो सकता है उनकी नजर में वह ठीक है। लेकिन यह उन्हें मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एेन मौके पर उन्हें नगर निगम कार्यालय में नामांकन के लिए बुलाकर धोखा दिया गया। आदमपुर से उन्हें टिकट देने की बजाय दूसरे दल से कांग्रेस में आए व्यक्ति को टिकट दे दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो बाहर से लाकर उम्मीदवार थोंप रही हैं यह उन्हें कतई मंजूर नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें