Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Padma Awards: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, मां-बेटी की आंखें हुई नम

May 25, 2026

Padma Awards: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, मां-बेटी की आंखें हुई नम

नेशनल डेस्कः हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उनके स्थान पर यह सम्मान ग्रहण किया। इस खास मौके पर उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें :-

जैसे ही धर्मेंद्र के नाम की घोषणा हुई, हेमा मालिनी और अहाना देओल भावुक हो गईं। दोनों मां-बेटी की आंखें नम नजर आईं, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

धर्मेंद्र ने करीब 6 दशक तक हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। सिनेमा जगत में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया।

बताया जाता है कि 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके जाने को हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत माना गया। 25 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में सिनेमा, संगीत, खेल और अन्य क्षेत्रों की कई नामी हस्तियों को सम्मानित किया गया। द्रौपदी मुर्मू ने इस समारोह में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मान प्रदान किए।

हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा का नाम शामिल

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं। खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही 16 ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं।

113 हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं। जबकि मशहूर गायक अल्का याग्निक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अभिनेता आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें