Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्ट्रेस Huma Qureshi ने कंपनियों से किया आग्रह, छोटी फिल्मों का करें समर्थन

May 26, 2024

एक्ट्रेस Huma Qureshi ने कंपनियों से किया आग्रह, छोटी फिल्मों का करें समर्थन

मुंबई : एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को उम्मीद है कि ब्रांड और कंपनियां ऐसे लोगों को कान फेस्टिवल में भेजेगी जो छोटी और स्वतंत्र फिल्मों का समर्थन करते हैं बजाय उन लोगों को जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। हुमा की यह टिप्पणी अनसूया सेनगुप्ता के अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने और पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीतने के बाद आई है।

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ टीम की एक तस्वीर साझा की, जिसे कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार ग्रां प्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘‘आप सभी पर बहुत गर्व है पायल कपाड़िया, कंटारी कनमानी, दिव्या प्रभा, छाया कदम। उम्मीद बरकरार है। इसके बाद हुमा ने एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, ‘कान फिल्म फेस्टिवल एक फिल्म फेस्टिवल है जहां कला का जश्न मनाया जाता है।

मुझे वास्तव में उम्मीद है कि इनमें से कुछ ब्रांड/कंपनियां सैकड़ों डॉलर खर्च कर ऐसे लोगों को भेजेगी जो छोटी और स्वतंत्र फ़िल्में बनाते हैं, बजाय इसके कि जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में उन सभी अविश्वसनीय महिलाओं पर बहुत गर्व है जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है! उन्हें और अधिक ताकत मिले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें