Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adil ने किया Rakhi संग शादी की खबरों पर इनकार, एक्ट्रेस बोली- ‘मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है’

January 12, 2023

Adil ने किया Rakhi संग शादी की खबरों पर इनकार, एक्ट्रेस बोली- ‘मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है’

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन यानी के राखी सावंत आए दिन कोई न कोई विवादों के चलते खबरों में बनी रहती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि अक्सर राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ भी स्पॉट हुई हैं। बता दें के दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। अक्सर अपनी अजीब हरकतों को लेकर राखी सभी लोगों को हैरान कर देती है। ऐसे में राखी एक बार फिर से काफी सुर्ख़ियों में बानी हुई हैं, दरअसल राखी ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें भी राखी ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर की थीं। लेकिन अब जब उनके बॉयफ्रेंड से पूछा गया तब आदिल ने इस बात से साफ इनकार कर रहे हैं। जी,हाँ इस बात को जान अब राखी बेहद दुखी और परेशान हैं।

एक इंटरव्यू में राखी ने कहा “उसने मुझसे अपनी बहन की शादी के चलते एक साल तक अपनी शादी को रिवील न करने के लिए कहा था। मैंने उस पर भरोसा किया और बिग बॉस मराठी सीजन 4 में चली गई। जब मैं बिग बॉस के घर में थी, घर के बाहर कई चीजें हुईं, जो मेरी लिमिट के बाहर थी। इसलिए, मैंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की। मैं डरी हुई थी। वह मुझसे बहुत प्यार करता है, लेकिन वह हमारी शादी से क्यों इनकार कर रहा है? पक्का उसकी फैमिली की तरफ से प्रेशर आ रहा होगा।”

साथ ही राखी ने ये भी बताया कि उनकी शादी ‘हलाला’ (लीगल) के तहत हुई है। राखी ने कहा, “मैंने हराम नहीं बल्कि हलाला किया है। कई लोग ‘हराम’ (अवैध) करते हैं, लेकिन मैंने ‘हलाला’ किया। मैं गलत नहीं हूं.” एक्ट्रेस का कहना है कि आदिल उनसे बात भी नहीं कर रहे हैं। राखी ने कहा, “मेरी मां हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन कैंसर है और मैं उनके लिए बहुत परेशान हूं। सुबह से आदिल मुझसे बात भी नहीं कर रहे हैं। आप उनसे पूछ सकते हैं कि वह मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं। मुझे नहीं पता मेरे साथ ही ऐसी बुरी चीजें क्यों होती हैं?” इस पर अब लोगों ने भी अपनी राय देना शुरू कर दिया है और सभी अब आदिल के रिएक्शन के आने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें