Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खत्म हुआ Rakhi का इंतजार, Adil ने माना हुई थी शादी, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘हम दोनों को शादी मुबारक’

January 16, 2023

खत्म हुआ Rakhi का इंतजार, Adil ने माना हुई थी शादी, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘हम दोनों को शादी मुबारक’

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन यानी के राखी सावंत आए दिन कोई न कोई विवादों के चलते खबरों में बनी रहती है। अक्सर राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ भी स्पॉट हुई हैं। बता दें के दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। अक्सर अपनी अजीब हरकतों को लेकर राखी सभी लोगों को हैरान कर देती है। ऐसे में राखी एक बार फिर से काफी सुर्ख़ियों में बानी हुई हैं, दरअसल राखी ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें भी राखी ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर की थीं। लेकिन राखी ने कहा कि उनके निकाह से उनकी मां अनजान हैं। बता दें के शादी की खबरों पर आदिल कुछ कह नहीं रहा था। जिससे सभी लोग कन्फ्यूज थे के दोनों की शादी हुई है या नहीं।

ऐसे में अब एक ट्विस्ट आ गया है, दरअसल सारे तमाशे को खत्म करते हुए अब आदिल ने भी अपनी इस शादी को कबूल कर लिया है।पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर राखी सावंत के कई वीडियोज वायरल हो रहे थे, जहां वो रोती दिखाई पड़ती थीं। आदिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया हैं। आदिल ने राखी के साथ निकाह की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- तो अब मैं आखिरकार ये ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर रहा हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है राखी। लेकिन मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थी, इसलिए चुप रहना पड़ रहा था। हम दोनों को ये खुशहाल शादी मुबारक। इसी के साथ आदिल ने राखी के प्यार का नाम पाप्पुड़ी भी लिखा।

आदिल के इस पोस्ट पर राखी ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा- शुक्रिया जान, बहुत सारा प्यार। वहीं कई सेलेब्स ने भी अपना प्यार जताया और न्यूली वेड कपल को ढेर सारी बधाई दी। राखी और आदिल को फैंस ने भी शादी की खूब बधाई दी। बताया जा रहा था कि राखी और आदिल की शादी 7 महीने पहले ही हो गई थी। लेकिन राखी के बिग बॉस मराठी में जाने के बाद आदिल का अफेयर किसी और के साथ हो गया, जिस वजह से राखी को शादी की बात को सबके सामने रिवील करना पड़ा। लेकिन आदिल ने इस बात पर चुप्पी साधे रखी। राखी और आदिल की निकाह पढ़ा गया था। इसके लिए राखी ने धर्म परिवर्तन तक कर लिया था और अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया था। ऐसे में अब राखी के दुःख खत्म होते दिखाई दे रहे हैं और वे बेहद खुश भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें