Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pawan Singh और ज्योति सिंह के तलाक मामले में अक्षरा सिंह की हुई एंट्री, एलिमनी को लेकर कही ये बात

February 15, 2026

Pawan Singh और ज्योति सिंह के तलाक मामले में अक्षरा सिंह की हुई एंट्री, एलिमनी को लेकर कही ये बात

Pawan Singh Divorce News:  भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच इन दिनों तलाक का केस चल रहा है। यह मामला आरा की फैमिली कोर्ट में चल रहा है। 11 फरवरी को इस केस की सुनवाई हुई, जिसमें ज्योति सिंह कोर्ट में पेश हुईं। ज्योति सिंह ने कोर्ट में पवन सिंह से 10 करोड़ रुपये भरण-पोषण (मेंटेनेंस) की मांग की है। उनका कहना है कि शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें न तो पति का साथ मिला और न ही सही तरीके से भरण-पोषण। उन्होंने जज के सामने कहा कि वे हर तारीख पर खुद कोर्ट में उपस्थित होती हैं, जबकि पवन सिंह अक्सर सुनवाई में नहीं आते हैं। कोर्ट परिसर में मीडिया से बात करते हुए ज्योति सिंह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वे सुलह चाहती हैं, लेकिन अगर पति उन्हें साथ नहीं रखना चाहते तो उन्हें 10 करोड़ रुपये मेंटेनेंस के तौर पर दिए जाएं।

अक्षरा सिंह का बयान हुआ वायरल
इस मामले पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने शादी की है और अपनी पत्नी को घर लाया है, तो उसकी जिम्मेदारी भी बनती है। अक्षरा सिंह ने कहा कि एक महिला का पूरा अधिकार है कि वह अपनी एलिमनी (भरण-पोषण) ले। उनका मानना है कि ज्योति सिंह ने जो कुछ सहा है, उसके बाद 100 करोड़ रुपये भी कम पड़ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महिला को उसका हक मिलना चाहिए और समाज को मिलकर उसका साथ देना चाहिए।

 

सुनवाई के दिन क्या हुआ?
11 फरवरी को आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। ज्योति सिंह कोर्ट में मौजूद थीं, लेकिन पवन सिंह वहां नहीं पहुंचे। उनके वकील की ओर से बताया गया कि पवन सिंह का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। सुनवाई के दौरान उन्हें वीडियो कॉल के जरिए अस्पताल के बेड पर दिखाया गया। हालांकि यह साफ नहीं बताया गया कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात पर ज्योति सिंह के पक्ष ने सवाल भी उठाए।

 

आगे क्या?
फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है। अगली सुनवाई में क्या फैसला होगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। यह मामला भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें