Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshay-Imran की फिल्म ‘Selfie’ का गाना ‘Kudi Chamkili’ रिलीज

February 20, 2023

Akshay-Imran की फिल्म ‘Selfie’ का गाना ‘Kudi Chamkili’ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म सेल्फी का गाने ‘कुड़ी चमकीली’ रिलीज हो गया है। फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार सुपरस्टार विजय कुमार और इमरान हाशमी आईटीओ इंस्पेक्टर ओम प्रकाश का किरदार निभा रहे हैं। सेल्फी का गाना कुड़ी चमकीली रिलीज हो गया है। यह गाना अक्षय कुमार और डायना पेंटी पर फिल्माया गया है। जिसे यो यो हनी सिंह ने गाया है। वे साथ ही गाने में रैप करते भी नजर आए हैं।कुड़ी चमकीली से हनी सिंह और अक्षय कुमार ने कई दिनों बाद किसी सॉन्ग के लिए कोलेबोरेशन किया है।

राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म सेल्फी वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा ‘ड्राइविंग लाइसेंस’की रीमेक है। मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक पॉपुलर सुपरस्टार का रोल निभाया था, जबकि विजय वेंजरममूदु मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे। अक्षय कुमार इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन वाला किरदार निभा रहे हैं, ज इमरान हाशमी विजय वेंजरममूदु वाले किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी एक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सुपरस्टार का फैन है।

वह एक मुश्किल परिस्थिति से उसे निकालने का फैसला लेता है। लेकिन शर्त रख देता है कि वह उससे पर्सनली मिलना चाहता है। दोनों की मुलाक़ात होती है और मीटिंग में दोनों के बीच ऐसा कुछ होता है कि दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। उनकी लड़ाई का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ता है।फिल्म सेल्फी 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें