Site icon Dainik Savera Times

थल सेना दिवस: सितारे और आर्मी का अनोखा रिश्ता

Army Day: The unique relationship between stars and the Army

Army Day: The unique relationship between stars and the Army

भारतीय थल सेना की बहादुरी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को सम्मान देने के लिए 15 जनवरी को पूरे देश में थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर हम उन बॉलीवुड सितारों की बात करेंगे, जिनका परिवार भारतीय सेना से गहराई से जुड़ा है।

इन एक्टर्स ने अपने पिता, माता, भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्यों से देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्य की सीख ली है। आर्मी से गहरा नाता रखने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी है।

ये भी पढ़ें: पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 12 जख्मी 

अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, प्रीति जिंटा, गुल पनाग, निमरत कौर के साथ ही टीवी जगत के कई सितारों का भी नाम शामिल है। इनमें से कई सितारों ने बचपन से ही आर्मी स्कूलों में पढ़ाई की और सैन्य जीवन की सादगी, अनुशासन को करीब से देखा।

अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ाई लड़ी। अनुष्का की स्कूलिंग बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। अभिनेत्री लारा दत्ता पूर्व विंग कमांडर एल.के. दत्ता की बेटी हैं।

उनकी बहन चेरिल दत्ता भी भारतीय वायुसेना में सेवा कर चुकी हैं। लारा अक्सर अपने पिता की बहादुरी की बात करती हैं। प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में ऑफिसर थे।

प्रीति सिर्फ 13 साल की थीं जब उनके पिता ने देश की सेवा में शहीद हो गए। गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह पनाग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे।

उन्हें कई मेडल्स से सम्मानित किया गया। गुल ने भी आर्मी बैकग्राउंड से अनुशासन सीखा। वहीं, निमरत कौर के पिता मेजर भूपिंदर सिंह कश्मीर के वेरिनाग में कश्मीरी अलगाववादियों के हमले में 44 साल की उम्र में शहीद हो गए थे।

प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे। उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा और मां डॉ. मधु चोपड़ा ने सरहद पर सेवा दी। इस लिस्ट में अभिनेता अक्षय कुमार का भी नाम है, उनके पिता हरिओम भाटिया इंडियन आर्मी में सैनिक थे और अमृतसर रेजिमेंट में सेवा की।

ये भी पढ़ें: Punjab: लुधियाना में गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार, उल्टी और दस्त की शिकायत

अक्षय ने अनुशासन अपने पिता से सीखा। सेलिना जेटली के पिता कर्नल थे, मां सेना में नर्स थीं और भाई भी आर्मी से जुड़े रहे। यही नहीं, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं।

उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस अधिकारी हैं। टीवी इंडस्ट्री की अदाकारा ऐश्वर्या सखूजा के पिता सुधीर कुमार सखूजा भारतीय सेना में थे। दीपिका कक्कड़ के पिता भी आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं।

एक्टर फ्लोरा सैनी का जन्म आर्मी परिवार में हुआ। उनके पिता जे.एस. सैनी सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। शिक्षा आर्मी स्कूल से हुई। रणविजय सिंह का आर्मी से गहरा नाता रहा है। उनके परिवार की छह पीढ़ियां सेना में रही हैं। पिता इकबाल सिंह सिंघा आर्मी में थे, भाई हरमनजीत सिंह सिंघा नेवी में हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में फंसी सरबजीत कौर: परिवार का आरोप- ब्लैकमेल कर बुलाया, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह

अभिनेता अमन वर्मा के पिता यतन कुमार वर्मा भारतीय सेना में थे। राजीव खंडेलवाल के पिता कर्नल सी.एल. खंडेलवाल सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। नकुल मेहता के पिता प्रताप सिंह मेहता 1971 के भारत-पाक युद्ध में सेना में थे। परदादा लक्ष्मीलाल मेहता मेवाड़ सेना प्रमुख थे।

Exit mobile version