Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी-2’ का छोटे पर्दे पर प्रसारण जल्द

October 25, 2025

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी-2’ का छोटे पर्दे पर प्रसारण जल्द

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू की बहुप्रतीक्षित फिल्म कलयुगी ब्रह्मचारी-2 का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है। मेकर्स ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “जानी कइसे बैरागी बाबा के साजिश अउर बत्तो बुआ के आत्मा से ऋषि आपन परिवार के बचायी।

ये भी पढ़ें-  इंडियन क्रिकेट टीम को लगातार 18वीं बार किस्मत ने दिया धोखा, कप्तान और टीम बदल गई पर नतीजा वही

वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखीं ‘कलयुगी ब्रह्मचारी-2′, 26 अक्टूबर के शाम 7 बजे, सिर्फ आपन जी बाइस्कोप पर!” अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी और निशा तिवारी जैसे स्टार्स शामिल हैं।
अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'कलयुगी ब्रह्मचारी-2' का छोटे पर्दे पर प्रसारण जल्द

फिल्म में संगीत साजन बी मिश्रा ने दिया है, जबकि गाने के बोल शेखर मधुर और आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी का जिम्मा राम देवन ने संभाला है। फिल्म में आर्ट डायरेक्शन अमरनाथ गुप्ता की है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें-  Video : अजनाला के प्रसिद्ध धार्मिक नेता अमरीक सिंह की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, कही बड़ी बातें

3 मिनट 10 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अरविंद पर भूत-प्रेत का साया है, जो परिवार और आसपास के लोगों को परेशान करता है। वहीं, अरविंद माथे पर बिंदी और होंठों पर लाली लगाए डरावने अंदाज में कहते हैं कि जो उनकी बात नहीं मानेगा, उसकी जान खतरे में होगी। साथ ही, वह इस घर में किसी की शादी न होने की बात कहते दिखते हैं।

फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों के लिए एक शानदार मनोरंजन का पैकेज होने वाली है। दर्शक इस फिल्म को 26 अक्टूबर को जी बाइस्कोप पर देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें