Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assi OTT Release: खत्म हुआ इंतज़ार… Taapsee Pannu की ‘अस्सी’ अब OTT पर होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल

April 14, 2026

Assi OTT Release: खत्म हुआ इंतज़ार… Taapsee Pannu की ‘अस्सी’ अब OTT पर होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल

Assi OTT Release: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ अब थिएटर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में 20 फरवरी 2026 को रिलीज किया गया था, जहां इसे क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा सफल नहीं रही। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद दर्शक इसे ओटीटी पर देखने का मौका पा सकेंगे।

कब और कहां होगी रिलीज?

जानकारी के अनुसार, ‘अस्सी’ 17 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। जिन दर्शकों ने इसे थिएटर में नहीं देखा था, वे अब इसे घर बैठे देख सकेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

फिल्म की कहानी क्या है?

यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। कहानी दिल्ली की एक स्कूल टीचर परिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दर्दनाक घटना का शिकार होती है। इसके बाद वह न्याय पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है, जिसमें उसका केस वकील रावी लड़ता है। फिल्म सिस्टम और समाज में मौजूद खामियों को भी उजागर करती है।

स्टार कास्ट और मेकर्स

फिल्म में कई जाने-माने कलाकार नजर आते हैं, जिनमें कानी कुसृति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सत्यजीत शर्मा शामिल हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और इसे भूषण कुमार व अन्य निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें:

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 10.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई करीब 14.93 करोड़ रुपये रही। लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म लागत वसूल करने में सफल नहीं रही। अब ओटीटी रिलीज के साथ उम्मीद है कि फिल्म को नई ऑडियंस तक पहुंच मिलेगी और इसे बेहतर रिस्पॉन्स मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें