
जालंधर: मशहूर बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में हुआ, जहां ऑपरेशन के दौरान उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
शोक की लहर में डूबा इलाका
बता दें कि जालंधर के मॉडल टाउन श्मशानघाट में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम सफर के लिए विशेष रूप से एक वाहन को सजाया गया है, जिस पर उनके बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इस गाड़ी के साथ उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
परिवार में मातम, बहन का रो-रो कर बुरा हाल
घर में मातम का माहौल है। वरिंदर की बहन भाई की अंतिम झलक पाने के लिए बार-बार बेहोश हो रही थीं। उनकी चीखें सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। एक बहन का अपने भाई के लिए इस तरह टूटना दिल को चीर देने वाला दृश्य था।
राजनीति में रखने वाले थे कदम
वरिंदर सिंह घुम्मन का सपना सिर्फ बॉडीबिल्डिंग और अभिनय तक सीमित नहीं था। वह 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा भी जाहिर कर चुके थे। हाल ही में उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...