
Cannes Film Festival 2026: फ्रांस के खूबसूरत शहर कान में चल रहा कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 इस समय अपने पूरे शबाब पर है, जहां 12 मई से शुरू हुए इस ग्लैमरस इवेंट में दुनिया भर के सितारे रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज तक, हर कोई अपने फैशन स्टेटमेंट से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
इसी बीच टीवी और म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मानसी पवार ने इस साल अपने कान डेब्यू से खास पहचान बनाई है। रेड कार्पेट पर उनके एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग लुक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। मानसी के स्टाइल और एलिगेंस की जमकर तारीफ हो रही है, और वह इस समय फेस्टिवल की नई फैशन सेंसेशन बनकर उभरी हैं।
ब्लैक गाउन में क्लासिक और मॉडर्न का मेल
अपने पहले लुक में मानसी ने एक ट्रांसपेरेंट ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस गाउन पर हल्की ब्लैक कढ़ाई और छोटे-छोटे बीड्स लगे हुए थे, जिससे यह बहुत सुंदर लग रहा था। इस ड्रेस में वह एक साथ स्टाइलिश और थोड़ा बोल्ड भी लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक क्लच, हीरे के गहनों और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। इस वजह से उनका पूरा रेड कार्पेट लुक और भी ज्यादा शानदार दिख रहा था।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:
पाउडर पिंक गाउन में ग्रेसफुल अंदाज
दूसरे लुक में मानसी पाउडर पिंक फ्लोइंग गाउन में नजर आईं, जिसमें शीयर और फ्लोर-लेंथ स्कर्ट ने उनके लुक को बेहद रॉयल टच दिया। इस आउटफिट के साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। साइड-पार्टेड वॉल्यूमिनस हेयर, मैट मेकअप और सॉफ्ट स्मोकी आईज ने उनके पूरे लुक को और निखार दिया।
इस बार के कान में सितारों का जलवा
इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी, डायना पेंटी और अहसास चन्ना जैसी हस्तियां भी अपने-अपने स्टाइल स्टेटमेंट से चर्चा में रहीं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल क्या है?
कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे मशहूर फिल्म समारोहों में से एक है। इसकी शुरुआत 1946 में हुई थी। यह हर साल फ्रांस के कान शहर में पैलेस डेस फेस्टिवल नाम की जगह पर होता है। यहां दुनिया भर की नई फिल्में दिखाई जाती हैं और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार और लोग इसमें शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें: