Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानते हैं? विपुल अमृतलाल शाह की ‘Namastey London’ में Akshay Kumar के दमदार भाषण ने ब्रिटिश क्रू को भी चौंका दिया था!

March 14, 2025

क्या आप जानते हैं? विपुल अमृतलाल शाह की ‘Namastey London’ में Akshay Kumar के दमदार भाषण ने ब्रिटिश क्रू को भी चौंका दिया था!

‘Namastey London : करीब 17 साल पहले, मशहूर निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक बनी थी। इस फिल्म ने कॉमेडी, ड्रामा और देशभक्ति का बेहतरीन संगम दिखाया, जिससे यह दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाई। हालांकि, इस फिल्म के सबसे दमदार पलों में से एक था अक्षय कुमार का देशभक्ति से भरा मोनोलॉग, जिसमें वे भारत की महानता के बारे में जोशीले अंदाज में बोलते हैं, जबकि कैटरीना कैफ इसे अंग्रेजी में ट्रांसलेट करती हैं। यह सीन आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं? इस आइकॉनिक सीन की शूटिंग के दौरान, वहां मौजूद ब्रिटिश लोगों की सोच ही बदल गई थी।

एक इंटरव्यू में, विपुल अमृतलाल शाह ने बताया कि इस मोनोलॉग को सुनने के बाद सेट पर मौजूद ब्रिटिश क्रू का रवैया पूरी तरह बदल गया था। उन्होंने खुलासा किया कि जब अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने पहली बार इस सीन को पढ़ा, तो उन्हें इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्हें एक और ज्यादा दमदार वर्जन देने का वादा किया गया था। जब उन्हें यह नया वर्जन मिला, तो वे इसे देखकर बेहद प्रभावित हुए और पूरी तरह आश्वस्त थे कि यह सीन सुपरहिट होगा।

विपुल शाह ने अक्षय और कैटरीना को इसे सिंपल रखने की सलाह दी क्योंकि वह डायलॉग की ताकत पर भरोसा करते थे। दोनों कलाकारों ने इसे इतने इमोशन और ईमानदारी से परफॉर्म किया कि पूरा सीन सिर्फ 2-3 घंटे में ही पूरा हो गया।

फिल्मांकन के दौरान विपुल शाह इस बात को लेकर उत्साहित थे कि अक्षय कुमार अपने करियर का पहला बड़ा मोनोलॉग कैसे डिलीवर करेंगे। लेकिन उन्हें सेट पर एक और दिलचस्प चीज़ देखने को मिली ब्रीटिश क्रू के चेहरे के हावभाव!

सेट पर मौजूद करीब 12-13 भारतीय क्रू मेंबर्स को छोड़कर बाकी सभी ब्रिटेन से थे। जब अक्षय ने यह भाषण दिया, तो कई ब्रिटिश क्रू मेंबर्स इसे सुनकर चौंक गए। शुरू में, कुछ को लगा कि शायद ये बातें बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही हैं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस सीन में कही गई हर एक लाइन ऐतिहासिक रूप से सच है, तो वे पूरी तरह हैरान रह गए।

‘नमस्ते लंदन’, जो 2007 में रिलीज़ हुई थी, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री और रोमांस, कॉमेडी और कल्चरल ड्रामा के अनोखे मिश्रण के कारण सुपरहिट रही थी। अब 18 साल बाद, यह आइकॉनिक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 14 मार्च 2025 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, ताकि दर्शक एक बार फिर इसके जादू का आनंद उठा सकें।

ये भी पढ़ें: Heat Wave: देश में प्रचंड गर्मी का कहर, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें