एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी भरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले बिग बी न सिर्फ अपने काम बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीतते हैं। कई कलाकार उनके विनम्र स्वभाव की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि बिग बी की एक खास आदत है, जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है।
आधी रात को देते हैं बर्थडे विश
दिव्या दत्ता ने बताया कि अमिताभ बच्चन अपने जानने वालों को जन्मदिन पर खुद फोन करके शुभकामनाएं देते हैं और वह भी ठीक रात 12 बजे। इतनी व्यस्त जिंदगी के बावजूद हर किसी को इस तरह याद रखना आसान नहीं होता। उनकी यह खूबी है कि वे हर किसी को खास महसूस कराते हैं। आज के समय में बहुत कम लोग ऐसा करते हैं। वे हमेशा समय पर और दिल से बधाई देते हैं।
ये भी पढ़ें: जल्द भारत में दस्तक देगी Mini Countryman C, कंपनी ने शुरू की बुकिंग
दिव्या ने एक और घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि उनकी किताब के लॉन्च इवेंट में अमिताभ बच्चन मुख्य अतिथि थे। उनकी टीम ने बताया था कि वे शाम 7:30 बजे पहुंचेंगे, लेकिन वे 10 मिनट पहले ही वहां आ गए। दिव्या उस समय फोटोशूट में व्यस्त थीं और अचानक उन्होंने देखा कि बिग बी सामने खड़े हैं। अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि वे आराम से अपना काम पूरा करें, क्योंकि वे थोड़ा पहले आ गए हैं। दिव्या ने इस बात को उनकी सादगी और समय के प्रति सम्मान का बड़ा उदाहरण बताया।
दिव्या दत्ता ने फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान भी बिग बी ने उनका खूब साथ दिया। फिल्म में उनका किरदार थोड़ा नेगेटिव था, जिसकी वजह से उनके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा था। अमिताभ बच्चन ने यह बात नोटिस की और उनसे इस बारे में बात की। बिग बी ने उन्हें समझाया कि वे सिर्फ अपने किरदार को निभा रही हैं, इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दिव्या का हौसला बढ़ाया और उन्हें सहज महसूस कराया।
अगर काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: 2026 में पड़ेगी भीषण गर्मी? बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, AC और कूलर भी हो जाएंगे फेल
मेष: दिन शुभ रहेगा...